2005-06 में नोएडा के नाले से मिले थे दर्जनों शव, देश को हिलाने वाले इस कांड में आया अंतिम फैसला
नई दिल्ली।देश को दहला देने वाले नोएडा निठारी कांड में सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को बड़ा फैसला सुनाया। अदालत ने मुख्य आरोपी सुरेंद्र कोली को अंतिम बचे मामले में भी सभी आरोपों से बरी कर दिया है। इस फैसले के साथ ही करीब दो दशक पुराने इस भयावह मामले का कानूनी अध्याय अब लगभग समाप्त हो गया है।
मुख्य न्यायाधीश बी.आर. गवई, न्यायमूर्ति सूर्यकांत और न्यायमूर्ति विक्रम नाथ की पीठ ने कोली की क्युरेटिव याचिका को स्वीकार करते हुए कहा कि उसे अब किसी भी मामले में दोषी नहीं ठहराया जा सकता। अदालत ने 15 फरवरी 2011 के सुप्रीम कोर्ट के उस आदेश को रद्द कर दिया जिसमें कोली की सजा को बरकरार रखा गया था, साथ ही 28 अक्टूबर 2014 के पुनर्विचार याचिका खारिज करने के आदेश को भी निरस्त कर दिया।
पीठ ने यह भी स्पष्ट किया कि यदि कोली किसी अन्य मामले में वांछित नहीं है, तो उसे तुरंत रिहा किया जाए।
🔹 क्युरेटिव याचिका म...










