चंपावत में दर्दनाक सड़क हादसा: बारातियों से भरी बोलेरो गहरी खाई में गिरी, 5 की मौत, कई घायल
चंपावत। उत्तराखंड के चंपावत जिले में शुक्रवार तड़के एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। लोहाघाट-घाट नेशनल हाईवे पर बागधारा मोड़ के पास बारातियों से भरी एक बोलेरो अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई। हादसा इतना भीषण था कि 5 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 5 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्रामीणों और पुलिस-प्रशासन की तत्परता से घायलों को खाई से निकालकर इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया।
रात ढाई बजे हुआ हादसासूत्रों के अनुसार दुर्घटना रात करीब ढाई बजे हुई। बारात पिथौरागढ़ के शेराघाट स्थित किलोटा गांव से बालातड़ी आई हुई थी और विवाह समारोह के बाद सभी वापस लौट रहे थे। लौटते समय बागधारा मोड़ पर बोलेरो (UK 04 TB 2074) अचानक गहरी खाई में जा गिरी।
स्थानीय लोगों की सूचना पर लोहाघाट थानाध्यक्ष अशोक कुमार के नेतृत्व में पुलिस, SDRF और फायर विभाग की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू किया।
...










