Tuesday, July 21

Uttarakhand

गंगोत्री धाम में गैर-हिंदुओं के प्रवेश पर प्रतिबंध, केदारनाथ और बदरीनाथ में भी प्रस्तावित रोक
State, Uttarakhand

गंगोत्री धाम में गैर-हिंदुओं के प्रवेश पर प्रतिबंध, केदारनाथ और बदरीनाथ में भी प्रस्तावित रोक

    देहरादून: उत्तराखंड में गंगोत्री धाम में अब गैर-हिंदुओं का प्रवेश पूरी तरह से प्रतिबंधित कर दिया गया है। यह निर्णय रविवार को श्री गंगोत्री मंदिर समिति की बैठक में लिया गया। यह पाबंदी केवल गंगोत्री धाम तक सीमित नहीं है, बल्कि मां गंगा के शीतकालीन निवास मुखबा पर भी लागू होगी।   श्री गंगोत्री मंदिर समिति के चेयरमैन सुरेश सेमवाल ने बताया कि धाम में अब केवल हिंदू श्रद्धालुओं को ही प्रवेश की अनुमति होगी। उनका कहना था कि यह प्रतिबंध मुखबा में भी समान रूप से लागू रहेगा।   इसी क्रम में, श्री बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के चेयरमैन हेमंत द्विवेदी ने कहा कि दोनों धामों और मंदिर समिति के तहत आने वाले अन्य मंदिरों में भी गैर-हिंदुओं के प्रवेश पर रोक लगाने का प्रस्ताव आगामी बोर्ड बैठक में पेश किया जाएगा।   हरिद्वार में गंगा घाटों पर गैर-हिंदुओं के प्रवेश पर प्रतिबंध...
बसंत पंचमी पर उत्तराखंड में जमकर बर्फबारी, लौट आई कड़ाके की ठंड
State, Uttarakhand

बसंत पंचमी पर उत्तराखंड में जमकर बर्फबारी, लौट आई कड़ाके की ठंड

देहरादून: उत्तराखंड में बसंत पंचमी के अवसर पर मौसम ने एक बार फिर करवट ली है। प्रदेश के पर्वतीय इलाकों में भारी बारिश और बर्फबारी हुई है, जिससे कड़ाके की ठंड लौट आई है। निचले इलाकों में भी तेज बारिश हुई, जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई। केदारनाथ और बद्रीनाथ में बर्फबारी के कारण ठंड ने अपना असर दिखाया, वहीं गंगोत्री और यमुनोत्री धाम में भी बर्फबारी ने पर्यटकों और स्थानीय लोगों की कंपकंपी बढ़ा दी। मौसम विभाग ने ऊंचाई वाले क्षेत्रों में जबरदस्त बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई है। पहली बारिश में इस कदर बर्फबारी की किसी ने उम्मीद नहीं की थी, लेकिन सुबह से ही मौसम का मिजाज बदल गया। विशेषज्ञों के अनुसार, यह बर्फबारी कृषि और बागवानी के लिए वरदान साबित होगी क्योंकि पहाड़ी क्षेत्रों में फसलों और बागबानी की सफलता वर्षा और बर्फबारी पर ही निर्भर करती है। पर्वतीय क्षेत्रों में हालातउत्तरकाशी में ...
उत्तराखंड में भारी बर्फबारी का अलर्ट, 12 जिलों के स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्रों में अवकाश
State, Uttarakhand

उत्तराखंड में भारी बर्फबारी का अलर्ट, 12 जिलों के स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्रों में अवकाश

देहरादून: उत्तराखंड में मौसम ने अचानक करवट ली है। प्रदेश के कई हिस्सों में लगातार बारिश और बर्फबारी से आम जनता को राहत मिली है, लेकिन ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हिमस्खलन का खतरा बढ़ गया है। डीजीआरआई चंडीगढ़ ने पांच जिलों में हिमस्खलन की चेतावनी जारी की है। मौसम विज्ञान केंद्र, देहरादून और एनडीएमए ने शनिवार के लिए देहरादून में कहीं-कहीं भारी बारिश, गर्जन के साथ आकाशीय बिजली और हल्की बर्फबारी की संभावना जताई है। इसके मद्देनजर ऑरेंज अलर्ट भी जारी किया गया है। स्कूलों में छुट्टी का ऐलानमौसम विभाग की चेतावनी को देखते हुए प्रदेश के 12 जिलों — देहरादून, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, पौड़ी, टिहरी, अल्मोड़ा, बागेश्वर, पिथौरागढ़, चंपावत, नैनीताल और उधम सिंह नगर — में स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्रों में आज अवकाश रहेगा। नई टिहरी में जनजीवन प्रभावितनई टिहरी में शुक्रवार को भारी बर्फबारी से बिजली आपूर्ति ...
‘नहाते वक्त मेरा फोटो लिया’  हरिद्वार में गंगा स्नान के बाद भड़कीं अपर्णा यादव, पत्रकारों पर बरसीं नाराजगी
State, Uttarakhand

‘नहाते वक्त मेरा फोटो लिया’ हरिद्वार में गंगा स्नान के बाद भड़कीं अपर्णा यादव, पत्रकारों पर बरसीं नाराजगी

हरिद्वार: यूपी महिला आयोग की उपाध्यक्ष और बीजेपी नेता अपर्णा यादव हरिद्वार में बसंत पंचमी पर गंगा स्नान के दौरान विवादों में घिर गईं। मुलायम सिंह यादव की बहू अपर्णा यादव के पति प्रतीक यादव द्वारा हाल ही में इंस्टाग्राम पर तलाक से जुड़ा पोस्ट डालने के बाद पत्रकारों ने उनसे इस विषय पर सवाल किए। स्नान के दौरान अपर्णा यादव गुस्से में दिखीं और आरोप लगाया कि उनके नहाते वक्त फोटो और वीडियो लिए गए। उन्होंने अपने सुरक्षाकर्मियों को निर्देश दिए कि सवाल पूछने वालों की तस्वीरें खींची जाएं और कार्रवाई की चेतावनी दी। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जानकारी के अनुसार, अपर्णा यादव गृहमंत्री अमित शाह से भी मुलाकात करने हरिद्वार पहुंची थीं, लेकिन गृहमंत्री दौरे के कारण यह मुलाकात नहीं हो सकी। स्नान के बाद जब पत्रकारों ने तलाक विवाद पर लगातार सवाल किए, तो उन्होंने सख्त लहजे में प्रतिक्र...
मसूरी में सेल्फी के दौरान युवक खाई में गिरा, देहरादून का रजत रंजन सक्सेना की मौत
State, Uttarakhand

मसूरी में सेल्फी के दौरान युवक खाई में गिरा, देहरादून का रजत रंजन सक्सेना की मौत

    मसूरी, उत्तराखंड: पहाड़ों की रानी मसूरी में गुरुवार को एक दिल दहला देने वाला हादसा हुआ, जिसमें सेल्फी लेने के दौरान देहरादून निवासी युवक रजत रंजन सक्सेना (पुत्र राजेंद्र नारायण सक्सेना) की मौत हो गई।   जानकारी के अनुसार, रजत स्कूटी (संख्या UK07 AH 2325) से मसूरी से देहरादून लौट रहा था। रास्ते में एक खूबसूरत मोड़ पर उसने स्कूटी सड़क किनारे खड़ी की और खाई के पास जाकर सेल्फी लेने लगा। चश्मदीदों के अनुसार जैसे ही उसने मोबाइल कैमरा ऑन कर पोज़ देना शुरू किया, अचानक उसका पैर फिसल गया और वह सैकड़ों फीट गहरी खाई में जा गिरा।   रेस्क्यू ऑपरेशन में पांच घंटे लगे घटना की सूचना मिलते ही मसूरी पुलिस मौके पर पहुंची। खाई की गहराई और दुर्गम रास्ते के कारण रेस्क्यू अभियान चुनौतीपूर्ण था। स्थानीय लोगों की मदद से लगभग पांच घंटे तक चले रेस्क्यू के बाद युवक को बाहर निकाला गया। उसे...
उत्तराखंड भाजपा विधायक अरविंद पांडे के भाई पर धोखाधड़ी और धमकी का मामला, पुलिस ने दर्ज किया FIR
State, Uttarakhand

उत्तराखंड भाजपा विधायक अरविंद पांडे के भाई पर धोखाधड़ी और धमकी का मामला, पुलिस ने दर्ज किया FIR

    देहरादून: उत्तराखंड के गदरपुर से भाजपा विधायक अरविंद पांडे के परिवार से जुड़ा विवाद फिर सुर्खियों में आया है। उनके भाई देवानंद पांडे और तीन अन्य लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी और जान से मारने की धमकी देने का मामला दर्ज किया गया है।   पुलिस के अनुसार, स्थानीय व्यापारी संजय बंसल ने मुण्डिया पिस्तौर गांव में अपनी जमीन की देखभाल के लिए एक व्यक्ति को सौंपा था। आरोप है कि विधायक के रिश्तेदारों ने फर्जी किरायानामा बनाकर उस जमीन पर कब्जा करने की कोशिश की और उन्हें जान से मारने की धमकी दी। मामले की जांच एसआई कैलाश चंद नगरकोटी को सौंपी गई है।   यह मामला ऐसे समय में सामने आया है जब अरविंद पांडे की राजनीतिक छवि पहले से ही विवादों में रही है। इससे पहले भी उनके परिवार पर भूमि विवाद और अवैध अतिक्रमण के आरोप लग चुके हैं।   कौन हैं अरविंद पांडे? अरविंद पांडे भारतीय जनता पार्ट...
उत्तराखंड कांग्रेस विधायक के बेटे ने खुद पर कराया हमला, तिलकराज बेहड़ ने कहा- रिश्ते खत्म
State, Uttarakhand

उत्तराखंड कांग्रेस विधायक के बेटे ने खुद पर कराया हमला, तिलकराज बेहड़ ने कहा- रिश्ते खत्म

    देहरादून/रुद्रपुर: उत्तराखंड कांग्रेस विधायक तिलकराज बेहड़ के बेटे सौरभ राज ने खुद पर हमला करवाने की साजिश रची थी। पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस खुलासे के बाद तिलकराज बेहड़ ने सार्वजनिक रूप से बेटे से संबंध खत्म करने और उस पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है।   जानकारी के अनुसार, 18 जनवरी को रुद्रपुर के आवास विकास क्षेत्र में सौरभ राज पर तीन नकाबपोश बदमाशों ने कथित तौर पर लाठी-डंडों से हमला किया था। घायल सौरभ को उपचार के लिए आईसीयू में भर्ती किया गया था। घटना के बाद राजनीतिक पारा भी बढ़ गया और पुलिस पर हमलावरों की गिरफ्तारी का दबाव बढ़ा।   हालांकि, पुलिस जांच में चौंकाने वाला खुलासा हुआ। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मणिकांत मिश्रा ने बताया कि तलाशी के दौरान पकड़े गए युवकों के पास दो अवैध तमंचे, एक जिंदा कारतूस और एक नाजायज चाकू बराम...
उत्तराखंड में बारिश और बर्फबारी का ऑरेंज अलर्ट, कई जिलों में ओलावृष्टि की चेतावनी
State, Uttarakhand

उत्तराखंड में बारिश और बर्फबारी का ऑरेंज अलर्ट, कई जिलों में ओलावृष्टि की चेतावनी

    देहरादून, उत्तराखंड: उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों में शुक्रवार को बारिश और बर्फबारी का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, कई जिलों में ओलावृष्टि और तेज हवाओं के साथ तूफान चलने की भी संभावना जताई गई है।   मौसम विभाग के अनुसार, देहरादून के पर्वतीय इलाकों के साथ-साथ उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में 2300 मीटर से ऊपर के इलाकों में बर्फबारी होने की आशंका है। प्रदेश के अन्य हिस्सों में बिजली चमकने के साथ 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है।   राज्य के कुछ जनपदों में येलो अलर्ट भी जारी किया गया है, जिसमें गर्जन के साथ ओलावृष्टि, झोंकेदार हवाएं और आकाशीय बिजली चमकने की चेतावनी दी गई है। मौसम विभाग ने प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में शीत दिवस की स्थिति बनाए रखने की भविष्यवाणी भी की है।   देहरादून में गुरुवा...
चार धाम यात्रा इस बार 11 दिन पहले शुरू, प्रशासन ने शुरू की तैयारियां
State, Uttarakhand

चार धाम यात्रा इस बार 11 दिन पहले शुरू, प्रशासन ने शुरू की तैयारियां

    देहरादून, उत्तराखंड: उत्तराखंड की प्रतिष्ठित चार धाम यात्रा इस साल पहले से शुरू होने जा रही है। पिछले साल 30 अप्रैल को यात्रा शुरू हुई थी, जबकि इस बार 19 अप्रैल से श्रद्धालुओं के लिए यात्रा प्रारंभ होगी। इससे श्रद्धालुओं को दर्शन के लिए अधिक समय मिलेगा और इस बार अधिक संख्या में यात्री भाग ले सकेंगे।   उत्तराखंड सरकार और प्रशासन ने यात्रा को सुगम और व्यवस्थित बनाने के लिए तैयारियों का काम शुरू कर दिया है। पर्यटन विभाग की तैयारियों की समीक्षा पर्यटन सचिव धीराज सिंह गर्व्याल कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं की सुविधा का विशेष ध्यान रखा जाएगा और पंजीकरण से लेकर दर्शन की पूरी व्यवस्था अपडेट की जाएगी।   श्रद्धालुओं और व्यापार को लाभ चार धाम यात्रा की शुरुआत आमतौर पर अक्षय तृतीया के अवसर पर होती है। इस वर्ष यह पर्व 19 अप्रैल को पड़ रहा है। गंगोत्री और यमुनोत्...
मसूरी में मौसम का बदला मिजाज: बारिश और बर्फ के फुहारे से बढ़ी ठंड, पर्यटकों और किसानों को मिली राहत
State, Uttarakhand

मसूरी में मौसम का बदला मिजाज: बारिश और बर्फ के फुहारे से बढ़ी ठंड, पर्यटकों और किसानों को मिली राहत

  मसूरी, उत्तराखंड: पहाड़ों की रानी मसूरी में शुक्रवार सुबह से मौसम ने अचानक करवट ले ली है। हल्की बारिश और बर्फ के फुहारों ने ठंड बढ़ा दी, जिससे लंबे समय से शुष्क मौसम से परेशान स्थानीय लोग और पर्यटक खुश नजर आए।   सुबह के समय आसमान में काले बादल छाए रहे और रुक-रुक कर हल्की बारिश होती रही। ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फ के हल्के फुहारों ने मौसम को और भी सुहावना बना दिया। बारिश और बढ़ती ठंड के बीच लोग गर्म कपड़े और अलाव का सहारा लेते नजर आए। तापमान में आई गिरावट से ठंड का अहसास साफ तौर पर महसूस किया जा रहा है।   स्थानीय लोगों के अनुसार, बीते करीब तीन महीनों से मसूरी और आसपास के क्षेत्रों में न तो बारिश हुई और न ही बर्फबारी, जिससे किसानों और काश्तकारों को नुकसान उठाना पड़ा। शुष्क मौसम के कारण सर्दी-जुकाम, त्वचा रोग और श्वसन संबंधी बीमारियों के मामले भी बढ़े थे। ऐसे में बारिश औ...