देहरादून: डीएम सविन बंसल का बुलडोजर एक्शन, 79 जर्जर स्कूलों को ध्वस्त करने के आदेश
देहरादून जिले के जिलाधिकारी सविन बंसल एक बार फिर सुर्खियों में हैं। इस बार उनका नाम राजधानी के 79 जर्जर स्कूलों को ध्वस्त करने के आदेश को लेकर चर्चा में है। जिले में कई स्कूलों के खस्ताहाल भवनों में बच्चों की पढ़ाई का मामला डीएम के सामने लाया गया था। इन स्कूलों की खराब स्थिति बच्चों के जीवन के लिए खतरा बन गई थी।
सविन बंसल ने शिक्षा विभाग के अधिकारियों को कड़ा निर्देश दिया कि वह स्कूलों की स्थिति की रिपोर्ट प्रस्तुत करें। रिपोर्ट में देरी होने पर डीएम ने मुख्य शिक्षा अधिकारी विनो कुमार ढौंडियाल और जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी प्रेमलाल भारती की सरकारी गाड़ियों को जब्त कर लिया। इसके बाद जिला शिक्षा विभाग ने 100 स्कूलों की जांच की, जिसमें 66 प्राइमरी और 13 मिडिल स्कूल जर्जर पाए गए।
डीएम ने पीडब्ल्यूडी विभाग को स्कूलों को ध्वस्त करने का आदेश जारी किया और इस अभियान के लिए पहले ही एक करोड़ रुपये ज...










