हिमालय बचाने में जुटी स्पेन की जेमा, अब तक 300 किलो कचरा ढो कर लाई नीचे
देहरादून: हिमालय सिर्फ प्राकृतिक सौंदर्य का प्रतीक नहीं, बल्कि हमारी महत्त्वपूर्ण धरोहर है। लेकिन सैलानियों और पर्यटकों द्वारा पहाड़ों में छोड़ा गया प्लास्टिक कचरा इसे लगातार नुकसान पहुंचा रहा है। इसी समस्या के समाधान के लिए स्पेन की नागरिक जेमा कोलेल अब उत्तराखंड के हिमालयी क्षेत्र में सक्रिय हो गई हैं।
जेमा वर्ष 2023 में योगाभ्यास और पहाड़ों की शांति का अनुभव करने के लिए उत्तराखंड आई थीं। चमोली जिले के लोहाजंग निवासी मनोज राणा के सहयोग से उन्होंने उच्च हिमालयी क्षेत्रों में फैले प्लास्टिक कचरे को देखा और हिमालय की सफाई अभियान शुरू कर दी। अब तक जेमा ने 300 किलो से अधिक प्लास्टिक कचरा अपनी पीठ पर ढो कर नीचे लाया है।
स्थानीय लोगों के साथ मिलकर अभियान
जेमा केवल कचरा ढोने तक सीमित नहीं हैं। वह लोहाजंग के स्थानीय लोगों को भी जागरूक कर रही हैं कि हिमालय को साफ...










