Tuesday, July 21

West Bengal

बंगाल के जंगल में नजर आया दुर्लभ धारीदार करैत, IFS अफसर ने बनाया वीडियो
State, West Bengal

बंगाल के जंगल में नजर आया दुर्लभ धारीदार करैत, IFS अफसर ने बनाया वीडियो

  कोलकाता: भारत के जंगलों में पाए जाने वाले सबसे जहरीले और दुर्लभ सांपों में से एक धारीदार करैत (बैंडेड करैत – Bungarus fasciatus) बंगाल के जंगल में नजर आया। इस दुर्लभ सांप का वीडियो भारतीय वन सेवा (IFS) के अधिकारी प्रवीण कासवान ने रात के अंधेरे में बनाया।   वीडियो में देखा जा सकता है कि सांप काले और पीले रंग की खूबसूरत धारियों के साथ पानी में तैर रहा है। अधिकारी ने इसे अपनी X (पूर्व में ट्विटर) हैंडल पर साझा किया और बैंडेड करैत के बारे में विस्तृत जानकारी दी।   धारीदार करैत के बारे में जानें बैंडेड करैत भारत में पाए जाने वाले सबसे अनोखे और जहरीले सांपों में से एक है। इसके शरीर पर पीले और काले रंग की धारियां लाखों वर्षों के विकास का परिणाम हैं, जो इसे बेहद विशिष्ट बनाती हैं। यह सांप निडर दिखता है, लेकिन आमतौर पर शर्मीला होता है और बिना उकसाए हमला नहीं करता।   सा...
भारत में हुई शादी पर ब्रिटेन की अदालत को तलाक–मेंटेनेंस का अधिकार नहीं: कलकत्ता हाई कोर्ट
State, West Bengal

भारत में हुई शादी पर ब्रिटेन की अदालत को तलाक–मेंटेनेंस का अधिकार नहीं: कलकत्ता हाई कोर्ट

  कोलकाता। कलकत्ता हाई कोर्ट ने अंतरराष्ट्रीय विवाह विवादों से जुड़े एक अहम फैसले में स्पष्ट किया है कि यदि विवाह भारत में हुआ हो और पति-पत्नी भारतीय नागरिक हों, तो विदेशी अदालत तलाक और भरण-पोषण (मेंटेनेंस) से जुड़े मामलों में स्वतः अधिकार क्षेत्र (Jurisdiction) का दावा नहीं कर सकती।   न्यायमूर्ति सब्यसाची भट्टाचार्य और सुप्रतिम भट्टाचार्य की खंडपीठ ने 15 दिसंबर को दिए अपने आदेश में कहा कि हिंदू विवाह अधिनियम, 1955 के तहत तलाक की सुनवाई वही जिला न्यायालय कर सकता है, जिसकी स्थानीय सीमा में पति-पत्नी अंतिम बार साथ रहते थे—और यह न्यायालय भारतीय होना चाहिए, न कि विदेशी।   ब्रिटेन की अदालत के आदेश पर रोक   हाई कोर्ट ने ब्रिटेन की पारिवारिक अदालत द्वारा पति को भारी भरकम मेंटेनेंस देने के आदेश पर रोक लगाते हुए निचली अदालत के उस फैसले को बरकरार रखा, जिसमें पत्नी को ब्रि...
भगवान राम को मुसलमान बताने पर बंगाल में बवाल, BJP ने उठाई ममता बनर्जी की चुप्पी पर सवाल
Politics, State, West Bengal

भगवान राम को मुसलमान बताने पर बंगाल में बवाल, BJP ने उठाई ममता बनर्जी की चुप्पी पर सवाल

पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस (TMC) के विधायक मदन मित्रा के विवादित बयान ने राजनीतिक तापमान बढ़ा दिया है। गुरुवार को सामने आए एक वीडियो में उन्हें कथित रूप से कहा गया कि भगवान राम मुसलमान थे और उनका कोई उपनाम नहीं था। इस बयान के बाद भाजपा ने इसे हिंदू धर्म का अपमान बताया और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की चुप्पी पर सवाल उठाया। वीडियो में कामरहाटी विधायक एक जनसभा को संबोधित करते हुए दिखाई दे रहे हैं। भाजपा ने इसे हिंदू भावनाओं पर लगातार हमला और टीएमसी की ‘हिंदू-विरोधी’ छवि बनाने वाला कदम बताया। पार्टी प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने सोशल मीडिया पर वीडियो साझा करते हुए कहा कि ऐसे बयान केवल अज्ञानता से नहीं, बल्कि राजनीतिक संरक्षण के तहत आते हैं। मदन मित्रा ने सफाई दी मदन मित्रा ने भाजपा के आरोप का खंडन करते हुए कहा कि यह वीडियो 2024 का पुराना भाषण है, जिसे संपादित कर नए साल की शुरुआत में चु...
बीजेपी ने ममता बनर्जी पर साधा बड़ा हमला, सोशल मीडिया पर तुलना हिटलर से
Politics, State, West Bengal

बीजेपी ने ममता बनर्जी पर साधा बड़ा हमला, सोशल मीडिया पर तुलना हिटलर से

कोलकाता: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों को देखते हुए बीजेपी ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर एक बार फिर हमला बोल दिया है। राज्य में बीजेपी की तरफ से जारी सोशल मीडिया पोस्ट में ममता बनर्जी की तुलना जर्मनी के तानाशाह हिटलर से की गई। पार्टी ने लिखा है: "तानाशाह घबरा गया है।" बीजेपी का यह हमला ऐसे समय आया है जब राज्य में चुनाव आयोग ने SIR के बाद ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी की है। बंगाल में कुल 58 लाख मतदाताओं के नाम हटाए गए, जिनमें ममता बनर्जी की विधानसभा सीट भावानीपुर में 40 हजार से अधिक मतदाता शामिल हैं। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों में टीएमसी और बीजेपी के बीच मुकाबला हाई वोल्टेज होने की संभावना है। पिछले चुनावों में सत्तारूढ़ टीएमसी ने जीत की हैट्रिक लगाई थी, जबकि बीजेपी ने अप्रत्याशित रूप से 77 सीटें जीतकर अपनी ताकत दिखाई थी। हालांकि अब बीजेपी के मौजूदा विधायकों की संख्या 63 रह गई है। बी...
बीजेपी के नए युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन, 83 साल के खरगे सबसे अनुभवी: जानिए प्रमुख दलों के राष्ट्रीय नेताओं की उम्र
Politics, State, West Bengal

बीजेपी के नए युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन, 83 साल के खरगे सबसे अनुभवी: जानिए प्रमुख दलों के राष्ट्रीय नेताओं की उम्र

कोलकाता (विश्वनाथ सुमन): राजनीति में अनुभव और उम्र का मिश्रण मायने रखता है, लेकिन युवा नेतृत्व को लेकर चर्चा अलग ही रहती है। 45 साल के नितिन नबीन को बीजेपी का कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया गया है, जो पार्टी के सबसे युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष माने जा रहे हैं। उनका मुकाबला 83 साल के कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और अन्य अनुभवी नेताओं से होगा। बीजेपी में नया चमकदार चेहरानितिन नबीन बिहार के पांच बार के विधायक और वर्तमान मंत्री हैं। उनके नाम को कार्यकारी अध्यक्ष बनाकर बीजेपी ने बिहार में युवा और दमदार नेतृत्व को मजबूत करने की कोशिश की है। साथ ही सम्राट चौधरी को गृह मंत्री और डिप्टी सीएम बनाकर नेतृत्व का संतुलन साधा गया है। राष्ट्रीय नेताओं की उम्र का अंतरकांग्रेस और बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्षों की उम्र में 38 साल का फर्क है। नितिन नबीन 45 साल के हैं, जबकि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्ज...
हुमायूं कबीर ने ममता बनर्जी से पूछा सवाल: ‘मुसलमानों के वोट का इस्तेमाल और क्राइम में धकेलने के अलावा क्या किया?’
Politics, State, West Bengal

हुमायूं कबीर ने ममता बनर्जी से पूछा सवाल: ‘मुसलमानों के वोट का इस्तेमाल और क्राइम में धकेलने के अलावा क्या किया?’

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की राजनीति में हुमायूं कबीर ने फिर से हलचल पैदा कर दी है। भारतपुर से विधायक हुमायूं कबीर, जिन्हें टीएमसी ने पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोप में निलंबित किया था, अब नए राजनीतिक मोर्चे के साथ सक्रिय हो गए हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर तीखे आरोप लगाते हुए कहा कि उनकी पार्टी मुसलमानों का केवल वोट के लिए इस्तेमाल करती है और युवाओं को क्राइम की ओर धकेलने के अलावा कुछ नहीं किया। कबीर ने कहा कि टीएमसी और बीजेपी दोनों ही उनके दुश्मन हैं और वे इन दोनों दलों को सत्ता से बाहर देखना चाहते हैं। उन्होंने घोषणा की कि उनका दल 135 सीटों पर चुनाव लड़ेगा, जिनमें 80–90 सीटें अल्पसंख्यक बहुल और शेष हिंदू बहुल क्षेत्र होंगे। उनका दावा है कि उनका दल धर्मनिरपेक्ष होगा और बंगाल के 11.5 करोड़ लोगों की आवाज बनेगा। हुमायूं कबीर ने बाबरी मस्जिद की तर्ज पर मुर्शिदाबाद में मस्जिद न...
ममता बनर्जी के भवानीपुर क्षेत्र में SIR की कैंची चली, सुवेंदु अधिकारी के नंदीग्राम से चार गुना अधिक नाम हटाए गए
Politics, State, West Bengal

ममता बनर्जी के भवानीपुर क्षेत्र में SIR की कैंची चली, सुवेंदु अधिकारी के नंदीग्राम से चार गुना अधिक नाम हटाए गए

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) प्रक्रिया के तहत मतदाता सूची से नाम हटाए जाने को लेकर राजनीतिक माहौल गर्म हो गया है। चुनाव आयोग द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के विधानसभा क्षेत्र भवानीपुर में सबसे अधिक मतदाताओं के नाम हटाए गए। यह संख्या नेता विपक्ष सुवेंदु अधिकारी के नंदीग्राम क्षेत्र की तुलना में लगभग चार गुना अधिक है। चुनाव आयोग के अनुसार, भवानीपुर में जनवरी 2025 तक कुल 2,06,295 पंजीकृत मतदाता थे, जिनमें से 44,787 नाम वोटर लिस्ट से हटा दिए गए। वहीं नंदीग्राम में कुल 2,78,212 मतदाता दर्ज थे, लेकिन केवल 10,599 नाम हटाए गए। आयोग ने स्पष्ट किया कि हटाए गए नामों में मृत्यु, स्थानांतरण, पता न मिलना और डुप्लीकेट एंट्री जैसी मानक श्रेणियां शामिल हैं। हालांकि भवानीपुर सबसे अधिक चर्चा में रहा, लेकिन सबसे ज्यादा नाम उत्तर कोलकाता के चौरंगी विधानस...
बंगाल में बाबरी मस्जिद के बाद अब राम मंदिर की घोषणा, बीजेपी ने पोस्टर लगाकर एक रुपये का दान मांगा
Politics, State, West Bengal

बंगाल में बाबरी मस्जिद के बाद अब राम मंदिर की घोषणा, बीजेपी ने पोस्टर लगाकर एक रुपये का दान मांगा

कोलकाता: पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव नजदीक आते ही धार्मिक प्रतीकों की राजनीति एक बार फिर गरमाने लगी है। हाल ही में टीएमसी विधायक हुमायूं कबीर ने मुर्शिदाबाद में बाबरी मॉडल मस्जिद की नींव रखी थी, वहीं अब कोलकाता के साल्ट लेक इलाके में अयोध्या स्टाइल राम मंदिर निर्माण के पोस्टर लगने से राजनीतिक माहौल और गरमाया है। पोस्टरों में चार बीघा जमीन पर अयोध्या जैसा राम मंदिर बनाने का दावा किया गया है। इसके साथ ही स्कूल, अस्पताल, ओल्ड-एज होम और अन्य वेलफेयर सुविधाओं का बड़ा प्रोजेक्ट भी घोषित किया गया है। पोस्टर स्थानीय बीजेपी नेता और पार्टी की बिधाननगर यूनिट के पूर्व अध्यक्ष संजय पोयरा के नाम से लगाए गए हैं। भूमिपूजन 26 मार्च को, राम नवमी पर होगा शिलान्याससंजय पोयरा ने इसे राम राज्य की अवधारणा पर आधारित सोशल-स्पिरिचुअल मूवमेंट बताया। उन्होंने कहा कि राम के राज्य में राम का मंदिर जरूर होना च...
हुमायूं कबीर ने ममता बनर्जी से पूछा बड़ा सवाल: मुसलमानों के वोट का इस्तेमाल और क्राइम में धकेलने के अलावा क्या किया?
Politics, State, West Bengal

हुमायूं कबीर ने ममता बनर्जी से पूछा बड़ा सवाल: मुसलमानों के वोट का इस्तेमाल और क्राइम में धकेलने के अलावा क्या किया?

कोलकाता/पश्चिम बंगाल: पश्चिम बंगाल की राजनीति में एक बार फिर हलचल तेज हो गई है। भारतपुर से विधायक हुमायूं कबीर, जिन्हें हाल ही में टीएमसी ने पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोप में निलंबित किया था, अब राजनीतिक मैदान में किंगमेकर की भूमिका निभाने की तैयारी कर रहे हैं। कबीर ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी द्वारा उन्हें गद्दार कहे जाने पर पलटवार करते हुए कहा कि चुनाव प्रचार के दौरान वे इसका सही जवाब देंगे। उन्होंने टीएमसी पर आरोप लगाया कि पार्टी ने मुसलमानों का केवल वोट के लिए इस्तेमाल किया और उनके लड़कों को अपराध की ओर धकेला। कबीर ने साफ किया कि उनका दल दोनों समुदायों—मुसलमान और हिंदू—के खिलाफ संघर्ष करेगा और धर्मनिरपेक्ष राजनीति का पालन करेगा। बीजेपी और टीएमसी दोनों ही दुश्मनकबीर ने कहा कि उनके लिए टीएमसी और बीजेपी दोनों ही दुश्मन हैं, और उनका उद्देश्य दोनों को सत्ता से बाहर करना है। उन्होंने...
बंगाल: बाबरी मस्जिद के लिए पैसों की बारिश, डोनेशन बॉक्स भर गए, UPI से भी जमकर हो रहा चंदा
State, West Bengal

बंगाल: बाबरी मस्जिद के लिए पैसों की बारिश, डोनेशन बॉक्स भर गए, UPI से भी जमकर हो रहा चंदा

कोलकाता/मुर्शिदाबाद। पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले के बेल्डांगा में बनने वाली बाबरी मस्जिद के लिए मुसलमानों ने बड़े पैमाने पर चंदा दिया है। टीएमसी से निलंबित विधायक हुमायूं कबीर ने 6 दिसंबर को मस्जिद का फीता काटते हुए लोगों से चंदे की अपील की थी। इसके बाद डोनेशन की होड़ इतनी बढ़ गई कि सभी हैरान रह गए। बेल्डांगा में रखे 11 डोनेशन बॉक्स नोटों से भर गए और सोशल मीडिया पर साझा किए गए QR कोड के ज़रिए भी ऑनलाइन दान जमकर आने लगा। UPI से भी भारी चंदा हुमायूं कबीर ने बताया कि सोमवार शाम तक ऑनलाइन UPI के माध्यम से 2.47 करोड़ रुपये जमा हो चुके थे। वहीं, डोनेशन बॉक्स में रखी राशि भी 57 लाख रुपये तक पहुंच गई। मंगलवार को भी मशीनों के जरिए पैसों की गिनती जारी रही। देशभर से दान का सिलसिला मुर्शिदाबाद में बनने वाली बाबरी मस्जिद के लिए दान केवल पश्चिम बंगाल से नहीं, बल्कि देश के अन्य राज्यों स...