दो हुमायूं कबीर, दोनों TMC विधायक; एक ने माँगा बाबरी मस्जिद के लिए चंदा, दूसरे पर बरस पड़े फोन कॉल
कोलकाता। पश्चिम बंगाल की राजनीति इन दिनों अजीब उलझन में है। वजह—तृणमूल कांग्रेस के दो विधायक जिनका नाम एक ही है: हुमायूं कबीर। दोनों अलग-अलग क्षेत्रों से विधायक हैं, लेकिन एक की पहल का असर सीधा दूसरे पर पड़ रहा है।
मुर्शिदाबाद के भरतपुर से विधायक रहे हुमायूं कबीर ने 6 दिसंबर को बेल्डांगा में कथित बाबरी मस्जिद के पुनर्निर्माण का शिलान्यास किया और देशभर के मुसलमानों से चंदा देने की अपील करते हुए एक QR कोड भी जारी किया। इस अपील का असर तेज़ी से फैला और कई राज्यों से दानदाताओं ने संपर्क शुरू किया। लेकिन गड़बड़ यहीं हुई—अधिकांश लोग चंदा देने से पहले बात करने के लिए गलत विधायक को फोन करने लगे।
IPS से राजनीति में आए डेबरा विधायक के फोन की घंटी नहीं थम रही
पश्चिम मेदिनीपुर के डेबरा से TMC विधायक हुमायूं कबीर, जो कि पूर्व IPS अधिकारी हैं, अचानक अनगिनत फोन कॉल से परेशान हो उठे। लोग उन्हें उस...









