Apple बनाम CCI: भारत में मुश्किल में फंसा Apple, regulator ने दी कड़ी चेतावनी
नई दिल्ली: भारत में Apple को प्रतिस्पर्धा नियामक संस्था CCI (Competition Commission of India) ने कड़ी चेतावनी जारी की है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, CCI ने Apple से अगले हफ्ते तक जवाब मांगा है और यदि कंपनी समय पर जवाब नहीं देती है, तो एकतरफा कार्रवाई की जाएगी। यह मामला 2021 से चल रही एंटीट्रस्ट जांच से संबंधित है, जो इन-ऐप पेमेंट्स से जुड़ा है।
क्या है मामला?
Apple पर भारत में 2021 से एंटीट्रस्ट कानून का उल्लंघन करने का आरोप है। इस कानूनी लड़ाई में कंपनी पर 38 बिलियन डॉलर (लगभग 32 लाख करोड़ रुपये) का जुर्माना लग सकता है। मामला नए एंटीट्रस्ट दंड कानून से जुड़ा है, जो CCI को Apple के ग्लोबल टर्नओवर के आधार पर जुर्माना तय करने की अनुमति देता है। Apple ने इस कानून को चुनौती दी है और CCI को जवाब देने में लगातार देरी की है।
CCI की चेतावनी
31 दिसंबर 2025 को CCI ने आ...










