दुनिया की पहली पूरी तरह रोबोट-चालित AI रिसर्च लैब, इंसान सिर्फ मॉनिटरिंग करेगा
गूगल की आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) कंपनी डीपमाइंड ब्रिटेन में अपनी पहली पूरी तरह ऑटोमेटेड रिसर्च लैब खोलने जा रही है। यह लैब साल 2026 में शुरू होगी और इसमें इंसान नहीं, केवल रोबॉट्स और AI काम करेंगे। इंसानों का दखल सिर्फ मॉनिटरिंग और परिणामों की व्याख्या तक सीमित रहेगा।
लैब का उद्देश्य और फोकस
डीपमाइंड की इस लैब का मुख्य फोकस नए मटेरियल्स जैसे:
बैटरियां
सेमीकंडक्टर चिप्स
सोलर पैनल
सुपरकंडक्टर
इन मटेरियल्स का उपयोग मेडिकल इमेजिंग, रिन्यूएबल एनर्जी और कंप्यूटर टेक्नॉलजी को अगले स्तर तक ले जाने में किया जाएगा।
डीपमाइंड के CEO और नोबेल पुरस्कार विजेता डेमिस हैसाबिस का कहना है,"AI में वैज्ञानिक खोजों का नया युग शुरू करने और रोजमर्रा की जिंदगी बेहतर बनाने की जबरदस्त ताकत है। ऑटोमेटेड रिसर्च लैब से इस ताकत को रफ्तार मिलेगी।"
लैब कैसे काम करेगी?
पारंपरिक रिसर्च लैब...










