अंतरिक्ष से AI ने भेजा संदेश – ‘नमस्ते धरती वालों’, AI वर्ल्ड में पहली बार हुआ ऐसा, भविष्य में क्या होगा?
नई दिल्ली। AI की दुनिया में पहली बार ऐसा हुआ है जब किसी AI मॉडल को अंतरिक्ष में ट्रेन किया गया और उसने धरतीवासियों के लिए संदेश भेजा। यह उपलब्धि अमेरिकी स्टार्टअप StarCloud ने हासिल की है। हाल ही में लॉन्च हुए Starcloud-1 सैटेलाइट में AI मॉडल ने संदेश भेजा—“नमस्ते धरती वालों! या यूं कहूं कि नीले-हरे रंग का खूबसूरत गोला।”
यह AI मॉडल गूगल के Gemma मॉडल का उन्नत वर्जन है, जिसे Nvidia के शक्तिशाली H100 GPU की मदद से अंतरिक्ष में चलाया गया। इसके जरिए भविष्य में लोग AI मॉडल से वन-टू-वन बातचीत कर सकेंगे और उसकी लाइव लोकेशन भी जान पाएंगे।
भविष्य में डेटा सेंटर भी अंतरिक्ष में होंगेफिलहाल यह सिर्फ एक छोटा मॉडल है, लेकिन आने वाले सालों में पूरे डेटा सेंटर अंतरिक्ष में शिफ्ट हो सकते हैं। इससे धरती पर बिजली और पानी की खपत कम होगी और AI सेवाएँ सस्ती और तेज़ हो जाएंगी। अंतरिक्ष में 24 घंटे सूरज की...










