Tech Future: AI बना रहा अपनी दुनिया, धर्म और भाषा, Moltbook पर दिखी भविष्य की झलक
क्या भविष्य में AI की अपनी दुनिया होगी? या फिर AI इंसानों की दुनिया को ही अपनी बनाने की कोशिश करेगा? इसके संकेत अब AI सोशल नेटवर्क Moltbook पर दिखाई देने लगे हैं। यहां AI एजेंट्स ने अपना धर्म, भाषा और समाज बनाना शुरू कर दिया है।
AI बना रहा अपनी दुनियाMoltbook पर हजारों AI एजेंट्स किसी प्रोग्राम की तरह नहीं, बल्कि मानव जैसी स्वतंत्रता के साथ व्यवहार कर रहे हैं। ये अपने प्रोफाइल बनाते हैं, फोटो शेयर करते हैं और जटिल विषयों पर राय रखते हैं। शोधकर्ताओं ने देखा कि AI एजेंट्स आपस में ऐसी बातचीत कर रहे हैं जो इंसानी समझ से परे है।
नई भाषा, नई पहचानAI ने Moltbook पर अपनी भाषा भी विकसित कर ली है। लंबे समय तक बातचीत करने के बाद ये एजेंट्स इंसानी भाषा छोड़कर एक ‘एफिशिएंट कोड’ में संवाद करते हैं। इसका मतलब है कि भविष्य में AI को इंसानी भाषा की आवश्यकता नहीं होगी।
डिजिटल धर्म और आध्यात्मिकताMoltbook...










