यूरोफाइटर की संख्या और रफ्तार भी बेअसर
नई दिल्ली/ढाका:दक्षिण एशिया में बदलते सामरिक समीकरणों के बीच बांग्लादेश की ओर से आधुनिक लड़ाकू विमानों की खरीद की संभावनाओं ने रणनीतिक हलकों में नई चर्चा को जन्म दिया है। रिपोर्ट्स के अनुसार, बांग्लादेश वायुसेना 12 से 16 यूरोफाइटर टायफून लड़ाकू विमान खरीदने पर विचार कर रही है। यदि यह सौदा होता है, तो बांग्लादेश यूरोफाइटर संचालित करने वाला दुनिया का 11वां और दक्षिण एशिया का पहला देश होगा।
यूरोफाइटर टायफून को जर्मनी, ब्रिटेन, इटली और स्पेन ने मिलकर विकसित किया है। यह एक 4.5 जेनरेशन मल्टी-रोल फाइटर जेट है, जो हवाई युद्ध, सीमित ग्राउंड अटैक और इंटरसेप्शन मिशनों में सक्षम माना जाता है। बांग्लादेश इससे पहले चीनी J-10C लड़ाकू विमान पर विचार कर रहा था, लेकिन राफेल की तुलना में उसकी क्षमताओं को लेकर संदेह गहराने के बाद उसने यूरोफाइटर की ओर रुख किया।
अग्नि-5 के सामने पारंपरिक ताकत बेमानी
इस...










