उस्मान हादी का शव आज शाम ढाका पहुंचेगा, राजधानी समेत देशभर में भारी तनाव
बांग्लादेश में छात्र नेता शरीफ उस्मान हादी की मौत के बाद भड़की हिंसा ने गंभीर और खतरनाक रूप ले लिया है। देश के मैमनसिंह जिले में ईशनिंदा के आरोप में एक हिंदू युवक की कट्टरपंथी भीड़ ने पीट-पीटकर हत्या कर दी, जबकि राजधानी ढाका समेत कई शहरों में आगजनी, तोड़फोड़ और भारत विरोधी नारेबाजी जारी है।
मृतक की पहचान दीपू चंद्र दास के रूप में हुई है, जो एक गारमेंट फैक्ट्री में काम करता था। गुरुवार रात कथित तौर पर उस पर पैगंबर मोहम्मद के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी का आरोप लगाया गया, जिसके बाद उग्र भीड़ ने उस पर हमला कर दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, युवक को बेरहमी से पीटा गया और बाद में उसके शव के साथ भी बर्बरता की गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
हादी का शव आज शाम पहुंचेगा ढाका
इंकलाब मंच के प्रवक्ता और शेख हसीना विरोधी आंदोलन के प्रमुख चेहरे शरीफ उस्मान हादी की सिंगाप...










