Wednesday, July 22

World

ऑपरेशन सिंदूर का डर नहीं भुला पाकिस्तान, असीम मुनीर ने बताया नया खतरा
World

ऑपरेशन सिंदूर का डर नहीं भुला पाकिस्तान, असीम मुनीर ने बताया नया खतरा

    इस्लामाबाद: पाकिस्तान अपने पश्चिमी प्रांतों खैबर पख्तूनख्वा और बलूचिस्तान में आतंकवाद और सुरक्षा चुनौतियों से जूझ रहा है। हाल ही में पाकिस्तान के आर्मी चीफ असीम मुनीर ने देश के लिए नए सुरक्षा खतरों का खुलासा किया।   उन्होंने नेशनल डिफेंस यूनिवर्सिटी (NDU) में आयोजित नेशनल सिक्योरिटी एंड वॉर कोर्स में कहा कि पाकिस्तान को "मल्टी-डोमेन तैयारी" की आवश्यकता है। ये खतरे केवल पारंपरिक मिलिट्री तक सीमित नहीं हैं, बल्कि साइबर, आर्थिक और इन्फॉर्मेशन वॉरफेयर तक फैले हुए हैं।   असीम मुनीर ने यह भी कहा कि ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारत के प्रचंड हमले पाकिस्तान भूल नहीं पाया है। भारत ने चार दिन तक चले इस युद्ध के दौरान पाकिस्तान पर स्कैल्प और ब्रह्मोस मिसाइलों से हमला किया था, और पाकिस्तान का एयर डिफेंस सिस्टम इन्हें रोकने में असफल रहा। पाकिस्तान के शीर्ष सैन्य अधिकारी अब डर र...
बांग्लादेश में हिंदू समुदाय पर हिंसा की नई लहर, हर पल मौत का डर
World

बांग्लादेश में हिंदू समुदाय पर हिंसा की नई लहर, हर पल मौत का डर

    ढाका: कट्टरपंथी नेता शरीफ उस्मान हादी की मौत के बाद बांग्लादेश में हिंसा की एक नई लहर फैल गई है। देश में कट्टरपंथी खुलेआम धमकियां और हमले कर रहे हैं, जिससे हिंदू समुदाय के लोग भय और असुरक्षा में जी रहे हैं।   एक बांग्लादेशी हिंदू ने इंडिया टुडे से कहा, “हम जिंदा हैं, लेकिन चलते-फिरते मुर्दों की तरह जी रहे हैं। अगर मेरी पहचान हो गई, तो मेरी जान को खतरा है।” हाल के हफ्तों में चटगांव, मैमनसिंह और दूरदराज के इलाकों में अल्पसंख्यकों पर हमलों की घटनाएं बढ़ी हैं। कई घरों में आग लगाई गई, परिवारों को जान बचाने के लिए झाड़ियों के रास्ते भागना पड़ा और मवेशी तथा संपत्ति तबाह हो गई।   महिलाओं और लड़कियों की सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता है। कई छात्राओं ने उच्च शिक्षा छोड़ दी है और परिवार सुरक्षा की वजह से उनकी जल्दी शादी करवा रहे हैं। आरोप है कि अपराधी स्थानीय नेताओं से जुड़े है...
लीबिया के आर्मी चीफ सहित आठ की मौत, तुर्की में प्राइवेट जेट क्रैश
World

लीबिया के आर्मी चीफ सहित आठ की मौत, तुर्की में प्राइवेट जेट क्रैश

    अंकारा: लीबिया के मिलिट्री चीफ जनरल मुहम्मद अली अहमद अल-हद्दाद मंगलवार को तुर्की की राजधानी अंकारा में विमान हादसे का शिकार हो गए। हादसे में जनरल अल-हद्दाद के साथ चार अन्य वरिष्ठ अधिकारियों और तीन क्रू मेंबर्स की भी मौत हो गई।   लीबिया के अधिकारियों ने बताया कि प्राइवेट जेट फाल्कन 50 उड़ान भरने के कुछ ही देर बाद क्रैश हो गया। विमान का मलबा अंकारा से लगभग 70 किलोमीटर दूर हयमाना जिले के केसिक्कावाक गांव के पास मिला। तुर्की एयर ट्रैफिक कंट्रोल अधिकारियों ने कहा कि विमान ने उड़ान भरने के लगभग 40 मिनट बाद संपर्क खो दिया।   लीबिया के प्रधानमंत्री अब्दुलहमीद दबीबा ने सोशल मीडिया पर इस हादसे की पुष्टि की और इसे देश के लिए बड़ा नुकसान बताया। अधिकारियों ने बताया कि तकनीकी खराबी के कारण विमान से संपर्क टूट गया था।   हादसे में मारे गए अन्य वरिष्ठ अधिकारियों में शाम...
पेंसिल्वेनिया के नर्सिंग होम में जोरदार धमाका, 2 की मौत, कई लोग मलबे में फंसे
World

पेंसिल्वेनिया के नर्सिंग होम में जोरदार धमाका, 2 की मौत, कई लोग मलबे में फंसे

    वॉशिंगटन: अमेरिका के पेंसिल्वेनिया में मंगलवार दोपहर एक नर्सिंग होम में जोरदार धमाका हुआ, जिससे इमारत का एक हिस्सा धराशायी हो गया। इस हादसे में कम से कम दो लोगों की मौत हो गई और कई लोग मलबे में फंसे हुए हैं। रेस्क्यू ऑपरेशन अभी भी जारी है।   घटना ब्रिस्टल टाउनशिप के ब्रिस्टर हेल्थ एंड रिहैब सेंटर में हुई, जो फिलाडेल्फिया से लगभग 32 किलोमीटर उत्तर-पूर्व में स्थित है। धमाका उस समय हुआ जब एक यूटिलिटी टीम गैस लीक की जांच कर रही थी।   पेंसिल्वेनिया के गवर्नर जोश शापिरो ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि हादसे में कम से कम दो लोगों की मौत हो चुकी है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि अभी यह साफ नहीं है कि कोई और लापता है या नहीं। स्थानीय रेस्क्यू टीम और स्टाफ ने इमारत में फंसे निवासियों को बाहर निकाला।   स्थानीय गैस यूटिलिटी PECO ने कहा कि उनकी टीम को नर्सिंग होम में ...
बांग्लादेश में हिंसा पर चीन की दो-टूक: तय समय पर चुनाव हों, स्थिरता से समझौता नहीं
World

बांग्लादेश में हिंसा पर चीन की दो-टूक: तय समय पर चुनाव हों, स्थिरता से समझौता नहीं

बांग्लादेश में लगातार भड़क रही हिंसा और राजनीतिक अस्थिरता पर अब चीन ने खुलकर अपनी चिंता जाहिर कर दी है। युवा नेता शरीफ उस्मान हादी की हत्या के बाद देशभर में फैल रहे हिंसक विरोध प्रदर्शनों के बीच चीन ने मोहम्मद यूनुस सरकार को साफ और कड़ा संदेश दिया है—चुनाव तय समय पर होने चाहिए और देश में स्थिरता बनाए रखना प्राथमिक जिम्मेदारी है। चीन का यह बयान ऐसे वक्त आया है, जब बांग्लादेश में फरवरी में प्रस्तावित आम चुनाव को लेकर संशय गहराता जा रहा है और चुनाव टाले जाने की आशंकाएं तेज हो गई हैं। बांग्लादेश में अगले साल 12 फरवरी को संसदीय चुनाव निर्धारित हैं। बीजिंग का स्पष्ट रुख चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने मीडिया से बातचीत में कहा, “चीन बांग्लादेश में सुरक्षित, स्थिर और सुचारू संसदीय चुनाव का समर्थन करता है। हम चाहते हैं कि बांग्लादेश के सभी वर्ग राष्ट्रीय एकता और स्थिरता बनाए रखते हुए अहम राज...
उस्मान हादी की हत्या: सियासी साजिश, कट्टरपंथ और बांग्लादेश की जलती सड़कों की कहानी
World

उस्मान हादी की हत्या: सियासी साजिश, कट्टरपंथ और बांग्लादेश की जलती सड़कों की कहानी

भारत विरोधी कट्टरपंथी नेता और ढाका-8 सीट से उम्मीदवार शरीफ उस्मान हादी की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या ने बांग्लादेश को सियासी और सामाजिक अराजकता की आग में झोंक दिया है। राजधानी ढाका से लेकर देश के कई हिस्सों तक दंगे, आगजनी और हिंसा की घटनाएं आम हो गई हैं। हैरानी की बात यह है कि हत्या के कई दिन बीत जाने के बावजूद न तो किसी आरोपी की गिरफ्तारी हुई है और न ही पुलिस जांच किसी ठोस नतीजे तक पहुंच पाई है। चुनावी माहौल के बीच यह सवाल सबसे अहम बन गया है—इस हत्या से असल फायदा किसे हुआ? अवामी लीग और BNP नहीं, कट्टरपंथी गुट फायदे में राजनीतिक विश्लेषकों का साफ कहना है कि इस हत्याकांड से न तो शेख हसीना की अवामी लीग को कोई लाभ है और न ही खालिदा जिया की बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (BNP) को। उलटे, इस पूरे घटनाक्रम से फायदा उठाने वाले वे कट्टरपंथी संगठन हैं, जो लंबे समय से बांग्लादेश में अस्थिरता फैलाने क...
बांग्लादेश में सिराजुद्दौला साम्राज्य का भ्रम, कट्टरपंथियों और बाहरी ताकतों का जाल
World

बांग्लादेश में सिराजुद्दौला साम्राज्य का भ्रम, कट्टरपंथियों और बाहरी ताकतों का जाल

ढाका: बांग्लादेश में एक खतरनाक उन्माद फैल रहा है। वायरल वीडियो में ‘सिराजुद्दौला साम्राज्य’ को फिर से जीवित करने और ग्रेटर बांग्लादेश बनाने का दावा किया जा रहा है, जिसमें भारत के कई हिस्सों के साथ म्यांमार के इलाके भी शामिल हैं। वीडियो में बिहार, झारखंड और ओडिशा तक पर कब्जे का ख्वाब दिखाया गया है। जियो-पॉलिटिकल एक्सपर्ट कमर आगा ने नवभारत टाइम्स को बताया कि नोबेल शांति पुरस्कार विजेता मोहम्मद यूनुस के नेतृत्व वाली अंतरिम सरकार ने लोकतंत्र को कमजोर कर देश में अस्थिरता पैदा की है। उनके कार्यवाहक गृह मंत्री और कानून मंत्री विपक्षी अवामी लीग के कार्यकर्ताओं पर बिना मुकदमे कार्रवाई कर रहे हैं। इसके अलावा, देश के दो बड़े अखबारों पर हमले और हिंदुओं को निशाना बनाने जैसी घटनाएं इस योजना का हिस्सा हैं। पाकिस्तान मॉडल लागूकमर आगा का कहना है कि यूनुस पाकिस्तान मॉडल को बांग्लादेश में लागू कर रहे ह...
बलूचिस्तान बना पाक आर्मी के लिए कब्रिस्तान, BLA ने किया घातक हमला – 13 सैनिकों की मौत
World

बलूचिस्तान बना पाक आर्मी के लिए कब्रिस्तान, BLA ने किया घातक हमला – 13 सैनिकों की मौत

इस्लामाबाद/बलूचिस्तान: पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में बलूच लिबरेशन आर्मी (BLA) ने पाकिस्तानी सेना को निशाना बनाकर दो अलग-अलग हमले किए, जिनमें 13 सैनिकों की मौत हुई। विद्रोही गुट ने इन हमलों की जिम्मेदारी लेते हुए दावा किया कि उन्होंने सैनिकों से बड़ी संख्या में हथियार और गोला-बारूद भी जब्त किए हैं। BLA के प्रवक्ता जीयांद बलूच ने बताया कि बुधवार को पंजगुर के कटगारी इलाके में उनके लड़ाकों ने रिमोट कंट्रोल्ड IED से पाकिस्तानी सेना के वाहन को निशाना बनाया। इस हमले में चार सैनिक मारे गए और दो घायल हुए। इसके अतिरिक्त, 16 दिसंबर को जहरी के बुलबुल इलाके में BLA ने पाकिस्तानी सेना के काफिले पर घातक हमला किया। इस हमले में नौ सैनिक मारे गए और पांच घायल हुए। लड़ाकों ने सेना को पीछे हटने पर मजबूर कर दिया। हथियारों की जब्ती और मीडिया दावाBLA ने अपने मीडिया चैनल हक्कल पर वीडियो जारी किया, जि...
पाकिस्तान में कंडोम महंगे, IMF ने शहबाज सरकार की राहत की मांग को किया खारिज
World

पाकिस्तान में कंडोम महंगे, IMF ने शहबाज सरकार की राहत की मांग को किया खारिज

इस्लामाबाद: पाकिस्तान की आर्थिक तंगी अब कंडोम और अन्य गर्भनिरोधक उत्पादों तक पहुंची है। अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) ने प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ की सरकार की GST में छूट देने की मांग को खारिज कर दिया है। इससे पाकिस्तान में बर्थ-कंट्रोल प्रोडक्ट्स महंगे हो गए हैं और कम आय वाले परिवारों के लिए ये उत्पाद लग्जरी आइटम बनते नजर आ रहे हैं। IMF ने क्यों किया इनकारIMF ने पाकिस्तान को स्पष्ट किया कि गर्भनिरोधक उत्पादों पर किसी भी तरह की टैक्स राहत या कमी को अगले संघीय बजट चक्र तक टाल दिया गया है। IMF ने यह भी चेतावनी दी कि टैक्स में राहत देने से सरकारी राजस्व घट सकता है और तस्करी का खतरा बढ़ सकता है। पाकिस्तान की अर्थव्यवस्था वर्तमान में IMF के बेलआउट पैकेज पर निर्भर है और टैक्स संग्रह को लेकर कठिनाई बनी हुई है। शहबाज सरकार का प्रयासप्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने GST में 18 प्रतिशत टैक्स हटाने की ...
बांग्लादेश में हिंसा के पीछे ISI का खतरनाक खेल, जमात-ए-इस्लामी के सहारे सत्ता पर पकड़ की साजिश, भारत निशाने पर
World

बांग्लादेश में हिंसा के पीछे ISI का खतरनाक खेल, जमात-ए-इस्लामी के सहारे सत्ता पर पकड़ की साजिश, भारत निशाने पर

बांग्लादेश में आम चुनाव से पहले भड़की हिंसा के पीछे पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी इंटर-सर्विसेज इंटेलिजेंस (ISI) की सुनियोजित साजिश सामने आ रही है। खुफिया सूत्रों और घटनाक्रम के पैटर्न से संकेत मिल रहे हैं कि ISI, बांग्लादेश में कट्टरपंथी ताकतों को मजबूत कर सत्ता संतुलन बदलने की कोशिश में जुट गई है। इस पूरे अभियान में उसका मुख्य लक्ष्य भारत विरोधी माहौल बनाना है। कट्टरपंथी छात्र नेता और इंकलाब मंच के प्रवक्ता शरीफ उस्मान हादी की मौत ने इस साजिश को हवा देने का काम किया है। हादी की मौत के बाद जिस तरह ढाका समेत पूरे देश में हिंसा फैली, उसने ISI की भूमिका पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। हादी की मौत के बाद भड़की हिंसा 12 दिसंबर को ढाका में चुनाव प्रचार के दौरान अज्ञात नकाबपोश हमलावरों ने उस्मान हादी को सिर में गोली मार दी थी। गंभीर रूप से घायल हादी को बाद में सिंगापुर ले जाया गया, जहां इलाज ...