Tuesday, July 21

World

शेख हसीना के प्रत्यर्पण पर बांग्लादेश का बड़ा बयान — कहा, भारत से संबंध नहीं बिगाड़ेंगे, जल्द होगी पूर्व PM की वापसी की उम्मीद
Politics, World

शेख हसीना के प्रत्यर्पण पर बांग्लादेश का बड़ा बयान — कहा, भारत से संबंध नहीं बिगाड़ेंगे, जल्द होगी पूर्व PM की वापसी की उम्मीद

ढाका/नई दिल्ली: अपदस्थ बांग्लादेशी प्रधानमंत्री शेख हसीना के प्रत्यर्पण को लेकर ढाका ने साफ संदेश दिया है कि यह मुद्दा भारत-बांग्लादेश के द्विपक्षीय संबंधों पर कोई असर नहीं डालेगा। बांग्लादेश की अंतरिम सरकार का कहना है कि उन्हें उम्मीद है कि भारत से शेख हसीना का “शीघ्र” प्रत्यर्पण हो जाएगा, क्योंकि विशेष न्यायाधिकरण द्वारा उन्हें मानवता के खिलाफ अपराध के मामले में मौत की सजा सुनाई जा चुकी है। “एक मुद्दे से नहीं बिगड़ेंगे संबंध” — ढाका का साफ संदेश ढाका में विदेशी पत्रकारों से बातचीत में बांग्लादेश के अंतरिम विदेश मामलों के सलाहकार मोहम्मद तौहीद हुसैन ने कहा: “हमारे द्विपक्षीय संबंध किसी एक मुद्दे पर अटके नहीं रहेंगे। भारत के साथ हमारे रिश्ते निरंतर आगे बढ़ते रहेंगे।” हुसैन ने कहा कि चूंकि विशेष न्यायाधिकरण ने शेख हसीना को घोषित अपराधी करार दे दिया है, इसलिए बांग्लादेश को उनकी...
तुर्की ने कश्मीर पर उगला जहर — एर्दोगन की ‘खलीफा’ बनने की野टना बढ़ी, पाकिस्तान-बांग्लादेश बने मोहरा
World

तुर्की ने कश्मीर पर उगला जहर — एर्दोगन की ‘खलीफा’ बनने की野टना बढ़ी, पाकिस्तान-बांग्लादेश बने मोहरा

अंकारा/नई दिल्ली: नाटो सदस्य देश तुर्की ने एक बार फिर भारत के आंतरिक मामलों में दखल देने की कोशिश की है। तुर्की ने अपने राष्ट्रीय बजट भाषण में कश्मीर का मुद्दा उठाकर भारत से खुली तनातनी मोल ली है। यह पहला मौका नहीं है—एर्दोगन बार-बार अंतरराष्ट्रीय मंचों पर कश्मीर का नाम लेकर पाकिस्तान की भाषा बोलते आए हैं। विश्लेषकों का कहना है कि राष्ट्रपति रेचेप तैय्यप एर्दोगन मुस्लिम दुनिया में अपना दबदबा बढ़ाने और खुद को ‘इस्लाम का खलीफा’ के रूप में स्थापित करने की रणनीति के तहत ऐसा कर रहे हैं। इस खेल में पाकिस्तान और अब बांग्लादेश तुर्की के प्रमुख साथी बनते दिख रहे हैं। कश्मीर मुद्दे के सहारे एर्दोगन का इस्लामिक दुनिया में ‘लीडर’ बनने का खेल 18 नवंबर को तुर्की संसद में विदेश मंत्री हाकन फिदान ने खुलकर पाकिस्तान का समर्थन किया और कश्मीर का मुद्दा उठाया। इससे पहले भी— एर्दोगन ने संयुक्त राष्ट्...
उपशीर्षक : बॉर्डर बंद, व्यापार ठप… फल–सब्जियों की महंगाई से लेकर उद्योगों की सांसें उखड़ीं
World

उपशीर्षक : बॉर्डर बंद, व्यापार ठप… फल–सब्जियों की महंगाई से लेकर उद्योगों की सांसें उखड़ीं

पाकिस्तान और अफगानिस्तान के रिश्तों में जारी तनाव अब सीधे-सीधे पाकिस्तान की अर्थव्यवस्था पर भारी पड़ने लगा है। अक्टूबर में सीमा पर हुई गोलीबारी के बाद दोनों देशों के बीच व्यापार पूरी तरह बंद है। पाकिस्तान को उम्मीद थी कि इस बंदी से अफगानिस्तान पर आर्थिक दबाव बढ़ेगा, लेकिन नतीजा उलटा निकला। तालिबान सरकार ने भारत, ईरान, तुर्की और मध्य एशिया के देशों से नए व्यापारिक रास्ते खोलकर अपने बाजार को स्थिर रखा, जबकि पाकिस्तान गहरे आर्थिक संकट में फंस गया। पाकिस्तान में फल–सब्जियां दोगुनी कीमत पर अफगानिस्तान से रोजाना आने वाले फल और सब्जियों की आपूर्ति रुकने से पाकिस्तान में कई जरूरी चीजों की कीमतें आसमान छू रही हैं। कुछ शहरों में टमाटर 500 रुपए किलो तक पहुंच गया है। आम जनता महंगाई की इस मार से बेहाल है। उद्योग ठप, उत्पादन में भारी गिरावट ट्रेड रुकने का सबसे बड़ा असर पाकिस्तान की मैन्युफैक...
कॉलेज स्टूडेंट मर्डर केस के बाद इटली ने बनाया फेमिसाइड कानून, महिला के हत्यारे को होगी उम्रकैद
World

कॉलेज स्टूडेंट मर्डर केस के बाद इटली ने बनाया फेमिसाइड कानून, महिला के हत्यारे को होगी उम्रकैद

रोम: इटली की संसद ने मंगलवार को ऐतिहासिक निर्णय लेते हुए फेमिसाइड को अपराध के रूप में मान्यता दे दी। फेमिसाइड वह गंभीर अपराध है जिसमें किसी महिला की उसके जेंडर के कारण हत्या कर दी जाती है। इस कानून को सत्ताधारी सेंटर-राइट मेजॉरिटी और सेंटर-लेफ्ट विपक्ष दोनों ने समर्थन दिया। प्रधानमंत्री जॉर्जियो मेलोनी ने कहा कि उनका लक्ष्य एक ऐसा इटली बनाना है, जहां कोई महिला कभी अकेली या डरी हुई न महसूस करे। फेमिसाइड क्या है?महिलाओं को निशाना बनाकर की जाने वाली हिंसा में फेमिसाइड सबसे गंभीर अपराध माना जाता है। संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट के अनुसार 2024 में लगभग 50,000 महिलाओं और लड़कियों को उनके करीबी पार्टनर या परिवार के सदस्यों ने मार डाला। अलग कानून की जरूरत:हालांकि ज्यादातर देशों में महिलाओं के खिलाफ अपराधों के लिए कानून मौजूद हैं, लेकिन फेमिसाइड को जेंडर आधारित अपराध मानना एक नई पहल है। इस कानू...
62 साल में बने दूल्हा, पद पर रहते हुए शादी करने वाले पहले ऑस्ट्रेलियाई पीएम बने एंथनी अल्बनीज
World

62 साल में बने दूल्हा, पद पर रहते हुए शादी करने वाले पहले ऑस्ट्रेलियाई पीएम बने एंथनी अल्बनीज

कैनबरा: ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज ने 62 वर्ष की उम्र में जोडी हेडन के साथ शादी रचाई। यह समारोह कैनबरा स्थित उनके आवास द लॉज में प्राइवेट अंदाज में आयोजित किया गया। अल्बनीज पद पर रहते हुए शादी करने वाले पहले ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री बन गए हैं। अल्बनीज ने बीते साल वैलेंटाइन्स डे पर हेडन को प्रपोज किया था। शादी के समारोह में सरकार के कई महत्वपूर्ण सदस्य शामिल हुए, जिनमें कैबिनेट मंत्री जिम चाल्मर्स, पेनी वोंग, कैटी गैलाघर, रिचर्ड मार्लेस और अभिनेता राइस मुलडून भी मौजूद रहे। हेडन की भतीजी एला और उनके भाई पैट्रिक भी इस खुशी के मौके पर गवाह बने। शादी में देरी का कारण चुनाव:अल्बनीज की शादी पिछले साल ही चर्चा में थी, लेकिन ऑस्ट्रेलिया में मई 2025 के चुनाव के चलते इसे टाल दिया गया। इस साल मई में हुए चुनाव में अल्बनीज ने जीत हासिल की और दूसरी बार प्रधानमंत्री बने। शादी के बाद ...
सदी का सबसे लंबा पूर्ण सूर्यग्रहण 2027 में: जानें कब और कहां दिखेगा अंधेरा
World

सदी का सबसे लंबा पूर्ण सूर्यग्रहण 2027 में: जानें कब और कहां दिखेगा अंधेरा

वॉशिंगटन: खगोल वैज्ञानिकों और आकाश प्रेमियों के लिए 2 अगस्त 2027 का दिन बेहद खास होगा। इस दिन सदी का सबसे लंबा पूर्ण सूर्यग्रहण देखने को मिलेगा। इस दौरान 6 मिनट 23 सेकंड तक सूर्यग्रहण चलेगा और आकाश में शाम जैसी अंधेरी छाया छा जाएगी। सूर्यग्रहण तब होता है जब चंद्रमा, सूर्य और पृथ्वी की एक रेखा में आ जाते हैं। पूर्ण सूर्यग्रहण में चंद्रमा सूर्य के पूरे भाग को ढक देता है, जिससे पृथ्वी पर अंब्रा (छाया का क्षेत्र) पड़ता है। हालांकि, इस छाया की चौड़ाई केवल कुछ दर्जन से सौ किलोमीटर होती है, जिसे पाथ ऑफ टोटैलिटी कहते हैं। इसका मतलब यह है कि पूर्ण सूर्यग्रहण का अंधेरा केवल इस पतली पट्टी पर रहने वाले लोग ही देख पाएंगे। इसलिए पूरी दुनिया में अंधेरा नहीं होगा। 2027 का सूर्यग्रहण क्यों खास है?यह ग्रहण इसलिए लंबा और खास माना जा रहा है क्योंकि उस समय सूर्य पृथ्वी से अपनी अधिकतम दूरी पर होगा, जबकि च...
‘डॉलर के लिए बेचा ईमान’ – मौलाना फजलुर्रहमान ने खोल दी पाकिस्तान की पोल, अफगान नीति पर साधा निशाना
World

‘डॉलर के लिए बेचा ईमान’ – मौलाना फजलुर्रहमान ने खोल दी पाकिस्तान की पोल, अफगान नीति पर साधा निशाना

इस्लामाबाद: पाकिस्तान के एमएनए और जमीयत उलेमा-ए-इस्लाम के प्रमुख मौलाना फजलुर्रहमान ने अफगानिस्तान को लेकर पाकिस्तान की नीतियों की कड़ी आलोचना की है। मौलाना ने कहा कि पाकिस्तान की सेना और सरकार की अफगान पॉलिसी हमेशा से विफल रही है और यह नीति केवल सत्ता में बने लोगों के व्यक्तिगत फायदे के लिए लागू की गई। फजलुर्रहमान ने पाकिस्तान और अफगानिस्तान के हालिया तनाव के लिए सीधे तौर पर सेना को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने कहा कि बेहतर और टिकाऊ संबंध बनाने की बजाय पाकिस्तान ने अपने राजनीतिक और आर्थिक हितों को प्राथमिकता दी। ‘हमने डॉलर लेकर समझौते किए’मौलाना फजलुर्रहमान ने व्यापारियों के साथ बैठक में बताया कि देश के दो सैन्य शासक, जिया उल हक और परवेज मुशर्रफ, विशेष रूप से अफगान नीति को नुकसान पहुंचाने में शामिल रहे। उन्होंने आरोप लगाया कि अमेरिका से मिले डॉलर के लालच में पाकिस्तान ने अफगानिस्तान क...
भारत–अमेरिका के बीच 7,995 करोड़ की बड़ी रक्षा डील, नौसेना के MH-60R हेलीकॉप्टर को मिलेगा मजबूत सपोर्ट
World

भारत–अमेरिका के बीच 7,995 करोड़ की बड़ी रक्षा डील, नौसेना के MH-60R हेलीकॉप्टर को मिलेगा मजबूत सपोर्ट

नई दिल्ली। भारत और अमेरिका ने शुक्रवार को 7,995 करोड़ रुपये की एक महत्वपूर्ण रक्षा डील पर हस्ताक्षर किए। यह करार भारतीय नौसेना के अत्याधुनिक एमएच-60आर मल्टी-रोल हेलीकॉप्टरों के रखरखाव, स्पेयर पार्ट्स, प्रशिक्षण और तकनीकी सहायता को सुदृढ़ करेगा। समझौते पर हस्ताक्षर रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह की उपस्थिति में किए गए। हेलीकॉप्टरों के लिए व्यापक सपोर्ट पैकेज रक्षा मंत्रालय के अनुसार, यह समझौता फॉरेन मिलिटरी सेल्स (FMS) कार्यक्रम के तहत किया गया है। इसके तहत नौसेना के हेलीकॉप्टर बेड़े को फॉलो-ऑन सपोर्ट पैकेज, स्पेयर्स, सपोर्ट उपकरण, प्रोडक्शन सपोर्ट, तकनीकी सहायता और प्रशिक्षण उपलब्ध कराया जाएगा।समझौते में जरूरी पुर्जों की मरम्मत, पुनः-आपूर्ति तथा भारत में इंटरमीडिएट लेवल रिपेयर और पीरियॉडिक मेंटेनेंस सुविधाओं की स्थापना भी शामिल है। आत्मनिर्भरता और नौसेना की क्षमता में बड़ा इजाफा र...
दो-दो पड़ोसियों से पंगा पाकिस्तान को करेगा नंगा! भारत ने चलाई ऐसी चाल, बदल जाएगा दक्षिण एशिया का समीकरण
World

दो-दो पड़ोसियों से पंगा पाकिस्तान को करेगा नंगा! भारत ने चलाई ऐसी चाल, बदल जाएगा दक्षिण एशिया का समीकरण

नई दिल्ली। तालिबान शासन को यह भलीभांति समझ आ चुका है कि अफगानिस्तान की अर्थव्यवस्था को गति देने के लिए भारत जैसी क्षेत्रीय शक्ति का सहयोग अनिवार्य है। यही वजह है कि काबुल और नई दिल्ली के बीच न सिर्फ नज़दीकियां बढ़ रही हैं, बल्कि दोनों देश जल्द ही सीधी हवाई मालवाहक सेवा शुरू करने जा रहे हैं। इस बड़े कदम ने पाकिस्तान की चिंता बढ़ा दी है, क्योंकि वह एक साथ भारत और अफगानिस्तान दोनों पड़ोसियों से दूरी बना बैठा है। भारत-अफगानिस्तान की नई साझेदारी, पाकिस्तान की मुश्किलें दोगुनी अफगानिस्तान-पाकिस्तान के बीच हाल के महीनों में डूरंड लाइन पर संघर्ष तेज हुआ है। सीमा पार हमलों, सैनिकों की मौत और अस्थिर संघर्ष विराम ने दोनों देशों के रिश्ते खराब किए हैं। ऐसे माहौल में काबुल अब अपने व्यापार मार्गों को विविध बनाने और इस्लामाबाद पर निर्भरता कम करने की दिशा में तेजी से कदम बढ़ा रहा है। भारत के साथ ...
POK में बिगड़ते हालात के बीच पाक आर्मी चीफ असीम मुनीर की बयानबाज़ी तेज
World

POK में बिगड़ते हालात के बीच पाक आर्मी चीफ असीम मुनीर की बयानबाज़ी तेज

इस्लामाबाद/नई दिल्ली: भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह द्वारा दिए गए उस बयान—“सिंध एक दिन भारत का हिस्सा बनेगा”—के बाद पाकिस्तान की राजनीति और सेना में जोरदार हलचल मच गई है। पहले से ही आर्थिक और सुरक्षा संकट झेल रहे पाकिस्तान में अब पीओके, बलूचिस्तान और खैबर पख्तूनख्वा में लगातार अस्थिरता बढ़ रही है। वहीं अफगानिस्तान सीमा पर डूरंड लाइन को लेकर तनाव किसी भी समय संघर्ष का रूप ले सकता है। इन्हीं हालात के बीच पाकिस्तान के आर्मी चीफ जनरल असीम मुनीर ने कठोर बयान देते हुए दावा किया कि भारत के साथ हालिया संघर्ष के बाद पाकिस्तान का “वैश्विक कद बढ़ा है” और सेना देश की क्षेत्रीय अखंडता की रक्षा के लिए सक्षम है। “मरका-ए-हक” नाम देकर सैन्य सफलता का दावा पाकिस्तानी सेना ने भारत के साथ चार दिनों तक चले संघर्ष को “मरका-ए-हक” नाम दिया है। हालांकि रक्षा विश्लेषकों का मानना है कि वास्तविकता इसके विप...