इंदिरा गांधी की 108वीं जयंती पर राष्ट्र का नमन पीएम मोदी, सोनिया–राहुल ने शक्ति स्थल पर अर्पित की श्रद्धांजलि स्वतंत्रता संग्राम से लेकर देश निर्माण तक, जानें पूर्व PM इंदिरा गांधी का पूरा जीवन–संघर्ष
नई दिल्ली।देश की पहली महिला प्रधानमंत्री और भारत रत्न से सम्मानित इंदिरा गांधी की 108वीं जयंती पर आज पूरा राष्ट्र उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित कर रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूर्व प्रधानमंत्री को याद करते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा— “पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि।”
कांग्रेस नेताओं ने भी दिल्ली स्थित शक्ति स्थल पर पहुंचकर इंदिरा गांधी को नमन किया। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, सीपीपी चीफ सोनिया गांधी और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने उनकी समाधि पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनके योगदान को याद किया।
स्वतंत्रता संग्राम में भी थे इंदिरा गांधी के कदम
19 नवंबर 1917 को जन्मीं इंदिरा प्रियदर्शिनी नेहरू बचपन से ही स्वतंत्रता संग्राम से जुड़ी रहीं। उन्होंने ‘बाल चरखा संघ’ की स्थापना की और असहयोग आंदोलन के दौरान बच्चों की ‘वानर सेना’ बनाकर ...










