2026 में अमेरिका पढ़ाई के लिए जाना है? जानें तैयारी का सही तरीका और जरूरी डेडलाइन
नई दिल्ली। अमेरिका में उच्च शिक्षा के लिए पढ़ाई की इच्छा रखने वाले लाखों छात्र-छात्राएं 2026 फॉल इनटेक (Fall Intake) के लिए तैयारी में जुट गए हैं। अगर आप अगस्त या सितंबर 2026 में अमेरिका के किसी टॉप यूनिवर्सिटी में दाखिला लेना चाहते हैं, तो अभी से तैयारी शुरू करना बेहद जरूरी है।
अंडरग्रेजुएट और पोस्टग्रेजुएट एडमिशन की समय-सारिणी
अंडरग्रेजुएट (UG): अधिकांश यूनिवर्सिटीज में ‘रेगुलर डिसीजन’ के तहत आवेदन नवंबर 2025 से शुरू हो जाते हैं। अंतिम तारीख जनवरी 2026 तक रहती है, कुछ यूनिवर्सिटीज में यह फरवरी 2026 तक बढ़ाई जा सकती है।
पोस्टग्रेजुएट (PG): आवेदन नवंबर 2025 से मार्च 2026 तक दिए जा सकते हैं, यह कोर्स और डिपार्टमेंट पर निर्भर करता है।
क्लास की शुरुआत
ज्यादातर अमेरिकी यूनिवर्सिटीज में 2026 फॉल इनटेक के तहत क्लास अगस्त या सितंबर के पहले सप्ताह से शुरू होंगी। कुछ यूनिवर्सिटीज म...










