Tuesday, July 21

मुख्यमंत्री डॉ. यादव सहित पूरा मंत्रिमंडल खजुराहो में करेगा मंथन

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव अपने मंत्रिमंडल के साथ दो दिन खजुराहो में रहकर विभिन्न विभागों की समीक्षा करेंगे और कैबिनेट बैठक में महत्वपूर्ण निर्णय लेंगे। यह मंथन 8 और 9 दिसंबर को आयोजित किया जाएगा।

विभागीय समीक्षा:
सोमवार 8 दिसंबर को खाद्य, नागरिक आपूर्ति और उपभोक्ता संरक्षण विभाग से समीक्षा की शुरुआत होगी। इसके बाद क्रमशः औद्योगिक नीति और निवेश प्रोत्साहन, सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम, राजस्व, नगरीय विकास एवं आवास, तकनीकी शिक्षा, कौशल विकास एवं रोजगार, जनजातीय कार्य, अनुसूचित जाति कल्याण और खनिज विभाग की समीक्षा की जाएगी।

कैबिनेट बैठक और कार्यों की समीक्षा:
मंगलवार 9 दिसंबर को मुख्यमंत्री डॉ. यादव की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक होगी। इसी दिन सीसीआईपी की बैठक के साथ लोक निर्माण एवं लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के पिछले दो वर्षों में किए गए विकास कार्यों की समीक्षा भी की जाएगी।

राजनगर में लाड़ली बहना सम्मेलन:
मुख्यमंत्री 9 दिसंबर को छतरपुर जिले के राजनगर स्थित सती की मढ़िया में लाड़ली बहना सम्मेलन में शामिल होंगे। इस अवसर पर प्रदेश की 1.26 करोड़ से अधिक लाड़ली बहनों के खाते में दिसम्बर माह की राशि अंतरित की जाएगी। साथ ही मुख्यमंत्री लाड़ली बहनों से संवाद करेंगे।

अन्य प्रमुख गतिविधियां:

  • खजुराहो में आदिवर्त संग्रहालय और सांस्कृतिक कार्यक्रम का भ्रमण।
  • महाराजा छत्रसाल और सरदार वल्लभ भाई पटेल की मूर्ति का अनावरण।
  • पन्ना टाइगर रिजर्व कुटनी रिसॉर्ट डैम एवं रनेह फॉल्स का भ्रमण।
  • ₹270.55 करोड़ के 9 विकास कार्यों का भूमि-पूजन।
  • ₹240.10 करोड़ के 20 विकास कार्यों का लोकार्पण।
  • राजनगर के सती की मढ़िया में लाड़ली बहना सम्मेलन में विकास पर केंद्रित प्रदर्शनी।
  • लाड़ली बहनों के खातों में राशि अंतरित और हितलाभ वितरण।

This slideshow requires JavaScript.

Leave a Reply

This slideshow requires JavaScript.