Tuesday, July 21

बिहार में महिला रोजगार योजना: 10-10 हजार रुपये पाने में मुजफ्फरपुर दूसरे नंबर पर, पूर्वी चंपारण टॉप पर

मोतिहारी। मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत बिहार में महिलाओं को दी जा रही 10-10 हजार रुपये की सहायता राशि का वितरण तेजी से जारी है। जीविका द्वारा जारी ताज़ा आंकड़ों ने दिखाया है कि लाभार्थियों की संख्या के मामले में पूर्वी चंपारण (मोतिहारी) राज्य में पहले स्थान पर है।

यहां 7 लाख 72 हजार 452 महिलाओं के खातों में राशि भेजी जा चुकी है। वहीं मुजफ्फरपुर 7.48 लाख महिला लाभुकों के साथ दूसरे स्थान पर है। मधुबनी 7.19 लाख महिलाओं के साथ तीसरे नंबर पर है।

11 जिलों में 5 लाख से अधिक महिलाओं को मिली राशि

राज्य के 11 जिलों में महिलाओं को बड़े पैमाने पर आर्थिक सहायता दी गई है। इनमें पूर्वी चंपारण, मुजफ्फरपुर, मधुबनी, पश्चिम चंपारण, समस्तीपुर, पटना, गया, दरभंगा, कटिहार, सारण और अररिया प्रमुख हैं।

कुल मिलाकर 1 करोड़ 56 लाख से अधिक महिलाओं को अब तक यह राशि मिल चुकी है। जिन लाभार्थियों के खाते में अभी राशि नहीं पहुंची है, उन्हें भी जल्द भुगतान करने की तैयारी चल रही है।

जिलेवार महिला लाभुक (लाख में)

जिलालाभुक (लाख में)
पूर्वी चंपारण7.72
मुजफ्फरपुर7.48
मधुबनी7.19
पश्चिम चंपारण6.85
समस्तीपुर6.47
पटना6.20
गया5.96
दरभंगा5.56
कटिहार5.33
सारण5.20
अररिया5.15

कब शुरू हुआ भुगतान और क्या हैं शर्तें?

यह योजना पहली बार 26 सितंबर 2025 को लागू की गई, जब 75 लाख महिलाओं के खाते में राशि भेजी गई थी। इसके बाद कई चरणों में भुगतान जारी रहा।

योजना के तहत:

  • हर परिवार की एक महिला को 10 हजार रुपये की सहायता
  • लाभ पाने के लिए जीविका समूह की सदस्यता अनिवार्य
  • महिलाओं को रोजगार शुरू करने में सहायता देना मुख्य लक्ष्य

सरकार अब शुरू किए गए रोजगार की मॉनिटरिंग भी करेगी। जिन महिलाओं का काम बेहतर प्रदर्शन करेगा, उन्हें भविष्य में 2 लाख रुपये तक की अतिरिक्त सहायता दी जाएगी।

This slideshow requires JavaScript.

Leave a Reply

This slideshow requires JavaScript.