Tuesday, July 21

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सशस्त्र सेना झंडा दिवस पर दी हार्दिक बधाई

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सशस्त्र सेना झंडा दिवस पर सभी नागरिकों को हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह दिन सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर सैनिकों को श्रद्धांजलि अर्पित करने के साथ-साथ सेना कल्याण कोष में योगदान करने के लिए सभी को प्रेरित करता है।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने क्यूआर कोड के माध्यम से ऑनलाइन प्रक्रिया द्वारा सैनिक कल्याण के लिए 11,000 रुपये की राशि भेंट की। उन्होंने नागरिकों से भी आह्वान किया कि वे शहीद सैनिकों के परिवारों और शारीरिक रूप से अक्षम सैनिकों के कल्याण के लिए सहयोग दें।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव को मुख्यमंत्री निवास में सशस्त्र सेना झंडा दिवस पर ब्रिगेडियर अरुण नायर (से.नि) और संचालक, सैनिक कल्याण बोर्ड ने झंडा लगाकर स्मृति चिन्ह (मोमेंटो) भेंट किया। इस अवसर पर सैनिक कल्याण बोर्ड के श्री आर.एन. सिंह तोमर, श्री ग्रीश चंद्र यादव, श्री शैलेश कुमार चौकसे, श्री संजय भील और श्री जसवीर सिंह भी उपस्थित रहे।

This slideshow requires JavaScript.

Leave a Reply

This slideshow requires JavaScript.