Tuesday, July 21

बरेली पहुंचे CM योगी, दिवंगत विधायक डॉ. श्याम बिहारी लाल को अर्पित की श्रद्धांजलि

 

बरेली: फरीदपुर विधानसभा से भाजपा विधायक प्रोफेसर डॉ. श्याम बिहारी लाल के आकस्मिक निधन के बाद शनिवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बरेली पहुंचे। उन्होंने दिवंगत विधायक के आवास पर जाकर परिजनों से मुलाकात की, उन्हें ढांढस बंधाया और उनके पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

 

मुख्यमंत्री ने दिवंगत विधायक की पत्नी, बेटियों और बेटे से मिलकर परिवार का हाल जाना और कहा कि डॉ. श्याम बिहारी लाल का निधन केवल परिवार के लिए नहीं, बल्कि पूरे क्षेत्र के लिए अपूरणीय क्षति है। मुख्यमंत्री लगभग 15 मिनट तक आवास पर रुके। इस दौरान राष्ट्रीय भाजपा कोषाध्यक्ष राजेश अग्रवाल, सिंचाई मंत्री स्वतंत्र देव सिंह, वन मंत्री डॉ. अरुण कुमार, मेयर डॉ. उमेश गौतम, विधायक संजीव अग्रवाल, डॉ. डीसी बर्मा और डॉ. एमपी आर्य सहित कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।

 

गौरतलब है कि शुक्रवार दोपहर डॉ. श्याम बिहारी लाल सर्किट हाउस में पशुधन मंत्री धर्मपाल सिंह की बैठक में शामिल हुए थे। बैठक के बाद भोजन के दौरान उनकी अचानक तबीयत बिगड़ी और एक घंटे के भीतर उनका निधन हो गया। डॉक्टरों ने मौत का कारण हृदयाघात बताया।

 

विधायक के अचानक निधन से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। लोग उन्हें सरल, मिलनसार और जनसेवक नेता के रूप में याद कर रहे हैं। उनके अंतिम दर्शन के लिए लोगों का तांता लगातार लगा रहा। उनका अंतिम संस्कार शनिवार दोपहर फरीदपुर में संपन्न हुआ, जिसमें जनप्रतिनिधि, पार्टी कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग शामिल हुए।

 

वन राज्यमंत्री डॉ. अरुण कुमार सक्सेना ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पूरे परिवार से मिलकर संवेदना व्यक्त की और दिवंगत विधायक के योगदान को याद किया। उन्होंने बताया कि डॉ. श्याम बिहारी लाल का निधन भाजपा संगठन और जनता दोनों के लिए बड़ी क्षति है।

 

This slideshow requires JavaScript.

Leave a Reply

This slideshow requires JavaScript.