Tuesday, July 21

देवकीनंदन ठाकुर ने IPL में बांग्लादेशी खिलाड़ियों की अनुपस्थिति का स्वागत किया, शाहरुख खान पर उठाया सवाल

 

मथुरा: प्रसिद्ध कथावाचक देवकीनंदन महाराज ने आईपीएल में बांग्लादेशी खिलाड़ियों को शामिल न करने के भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के फैसले का स्वागत किया है। उन्होंने इसे करोड़ों हिंदुओं की भावनाओं का सम्मान बताते हुए कहा कि यह सनातनियों पर हो रहे अत्याचारों के खिलाफ एक कड़ा संदेश है।

 

महाराज ने कहा, “कुछ दिन पहले मुंबई में 50,000 लोगों की उपस्थिति में मैंने मांग उठाई थी कि बांग्लादेशी क्रिकेटरों को भारत से बाहर किया जाए। वहां हिंदू मंदिरों को जलाया जा रहा है और हमारी माताओं-बहनों को प्रताड़ित किया जा रहा है। कोई भी सच्चा सनातनी इसे बर्दाश्त नहीं कर सकता।”

 

देवकीनंदन महाराज ने कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के मालिक और बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान की चुप्पी पर भी सवाल उठाया। उनका कहना था, “पूरा देश इस विषय पर बहस कर रहा है, लेकिन केकेआर की ओर से अभी तक कोई प्रतिक्रिया नहीं आई। आप देश और बहुसंख्यक सनातनियों से ऊपर नहीं हैं। सेलिब्रिटीज को भी आगे आकर यह कहना चाहिए कि वे हिंदुओं के साथ खड़े हैं।”

 

महाराज ने सभी देशवासियों से आह्वान किया कि अगली पीढ़ी और धर्म की रक्षा के लिए एकजुट रहें और जिस देश में हिंदू भाइयों-बहनों पर अत्याचार हो रहा हो, वहाँ के खिलाड़ियों को भारत में आर्थिक लाभ नहीं मिलने देना चाहिए।

 

बीसीसीआई का यह कदम हिन्दू भावनाओं का सम्मान और सामाजिक संवेदनाओं को ध्यान में रखते हुए लिया गया माना जा रहा है।

 

This slideshow requires JavaScript.

Leave a Reply

This slideshow requires JavaScript.