Tuesday, July 21

नीतीश सरकार का बड़ा फैसला: सप्ताह में दो दिन अधिकारियों को जनता से मिलना अनिवार्य

 

पटना: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आम जनता की परेशानियों को कम करने और सरकारी सेवाओं को आसान बनाने के लिए बड़ा निर्णय लिया है। इसके तहत राज्य के सभी सरकारी अधिकारियों को सप्ताह में दो दिन जनता से मिलने का निर्देश दिया गया है। यह नई व्यवस्था 19 जनवरी 2026 से लागू होगी।

 

मुख्यमंत्री ने बताया कि कई बार आम लोग अपनी समस्याओं के साथ सरकारी कार्यालय आते हैं, लेकिन अधिकारी अनुपस्थित रहते हैं, जिससे उन्हें असुविधा होती है। इस स्थिति को सुधारने के लिए अब हर सोमवार और शुक्रवार को ग्राम पंचायत, थाना, अंचल, प्रखंड, अनुमंडल, जिला, प्रमंडल और राज्य के सभी सरकारी कार्यालयों में अधिकारी अपनी निर्धारित ड्यूटी पर उपस्थित रहेंगे।

 

इन दोनों कार्यदिवसों में अधिकारी जनता की शिकायतों को सम्मानपूर्वक सुनेंगे और उसका त्वरित समाधान सुनिश्चित करेंगे। इसके साथ ही सभी कार्यालयों में आगंतुकों के बैठने, पेयजल और शौचालय जैसी आवश्यक सुविधाओं की व्यवस्था की जाएगी।

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह पहल राज्य के आम नागरिकों के दैनिक जीवन को आसान बनाने में महत्वपूर्ण साबित होगी। साथ ही, उन्होंने लोगों से अनुरोध किया कि इस नई व्यवस्था को और प्रभावी बनाने के लिए 10 जनवरी 2026 तक अपने सुझाव भेज सकते हैं।

 

This slideshow requires JavaScript.

Leave a Reply

This slideshow requires JavaScript.