Tuesday, July 21

झांसी पुलिस ने मुनीम से लूट के दो आरोपियों को एनकाउंटर में गिरफ्तार, 5 लाख रुपये बरामद

 

झांसी। गुटखा व्यापारी के मुनीम से 11 जनवरी को हुई लूट के मामले में पुलिस ने फरार चल रहे दो आरोपियों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है। झांसी एसपी ग्रामीण अरविंद कुमार ने बताया कि नरेश परिहार और जितेंद्र पटेल (दतिया, मध्य प्रदेश) को पुलिस ने भांडेर रोड पर पकड़ा। गिरफ्तार आरोपियों के पास से दो तमंचा, लूटे गए पांच लाख रुपये नकद, मोबाइल फोन और 58 कूपन थैला बरामद हुए हैं।

 

पुलिस के अनुसार, चिरगांव थाना को देर रात सूचना मिली कि आरोपी भांडेर रोड पर खड़े हैं। घेराबंदी का एहसास होने पर आरोपियों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने गोली चलाई, जिसमें दोनों बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गए। बाद में उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया और गिरफ्तार कर लिया गया।

 

एसपी ने बताया कि सोमवार को साजिशकर्ता विकास पाल को पहले ही जेल भेजा जा चुका है। विकास पाल रक्सा थाना क्षेत्र के पहाड़ी गांव का रहने वाला है और गुटखा कारोबारी विष्णु गुप्ता की कार चलाता था। घटना के दिन मुनीम को कार में लेकर जाने और लूट की योजना बनाने का पूरा काम विकास पाल ने अंजाम दिया था।

 

पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों से बरामद धन और अन्य सामान की जांच जारी है और बाकी सहयोगी आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।

This slideshow requires JavaScript.

Leave a Reply

This slideshow requires JavaScript.