Tuesday, July 21

‘58 मिनट काम, 2 मिनट व्यायाम’ – अपोलो डॉक्टर ने बताई 6 आसान एक्सरसाइज, कम होगा हार्ट अटैक और कार्डियक अरेस्ट का रिस्क

आजकल दिल की बीमारियां तेजी से बढ़ रही हैं और यह दुनियाभर में मौत का एक प्रमुख कारण बन गई हैं। विशेषज्ञों के अनुसार, लंबे समय तक लगातार बैठे रहना इसकी सबसे बड़ी वजहों में से एक है। खासकर ऑफिस में 8 से 10 घंटे बैठकर काम करने वाले लोगों के लिए यह खतरनाक हो सकता है।

58 मिनट काम, 2 मिनट व्यायामआसान नियम
अपोलो हॉस्पिटल के हार्ट स्पेशलिस्ट डॉ. साकेत गोयल बताते हैं कि हर घंटे सिर्फ 2 मिनट हल्की एक्सरसाइज करने से शरीर को मूवमेंट मिलती है, ब्लड फ्लो बेहतर रहता है और दिल पर सकारात्मक असर पड़ता है। 8 घंटे के काम में यह 8 बार शरीर को एक्टिव रखने का मौका देता है।

ऑफिस में किए जाने वाले 6 आसान व्यायाम:

  1. ताई ची हिप स्ट्रेच: सीधे खड़े होकर पैरों के पंजों के बल उछलें और हाथ ऊपर-नीचे करें। कम से कम 50 रेप करें, फिर थोड़ी वॉक करें।
  2. सेमी पुशअप्स: सीढ़ी या किसी सपोर्ट का सहारा लेकर पुश-अप्स करें। 10-15 रेप करें।
  3. सिटिंग लेग रेसिस्टेंट: कुर्सी पर बैठकर एड़ियों को ऊपर-नीचे और अंदर-बाहर मूव करें। 10 रेप करें।
  4. रिवर्स डिप्स: किसी बेंच का सहारा लेकर डिप्स करें। कम से कम 25 रेप करें।
  5. वॉल सिट: दीवार के सहारे पैरों को थोड़ा आगे रखते हुए नीचे झुकें। 40-60 सेकंड तक रहें।
  6. लेग स्विंग: हाथ कमर पर रखते हुए पैरों को एक-एक करके हवा में उठाएं। दोनों तरफ से 15 रेप करें।

फायदे:

  • लंबे समय तक बैठे रहने से होने वाले दिल की बीमारियों का खतरा कम होता है।
  • ब्लड सर्कुलेशन और मांसपेशियों की स्ट्रेचिंग होती है।
  • पूरे शरीर में ऊर्जा बनी रहती है और दिल पर सकारात्मक असर पड़ता है।

डिस्क्लेमर: यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए है। यह किसी दवा या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य समस्या के लिए डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें।

 

This slideshow requires JavaScript.

Leave a Reply

This slideshow requires JavaScript.