Tuesday, July 21

टी20 विश्व कप से पहले टीम इंडिया का मास्टर प्लान, 4 फरवरी को हो सकता वार्म-अप मैच

 

 

मुंबई: 7 फरवरी से शुरू होने वाले टी20 विश्व कप 2026 से पहले भारतीय टीम 4 फरवरी को मुंबई के ब्रेबोर्न स्टेडियम में वार्म-अप मैच खेल सकती है। यह मुकाबला या तो दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ होगा या फिर इंडिया ए टीम के साथ इंट्रा-स्क्वाड मैच के रूप में आयोजित किया जा सकता है।

 

टीम के लिए सबसे बड़ी चिंता ऑलराउंडर वाशिंगटन सुंदर और बल्लेबाज तिलक वर्मा की फिटनेस है। सुंदर को साइड स्ट्रेन की चोट है, जिससे उनके शुरुआती मैचों में खेलने पर संदेह है। वहीं तिलक वर्मा की रिकवरी अच्छी है और उम्मीद है कि वे 12 फरवरी तक फिट हो जाएंगे। चयनकर्ता चाहते हैं कि 15 फरवरी को पाकिस्तान के खिलाफ होने वाले महामुकाबले तक टीम पूरी तरह तैयार हो।

 

वाशिंगटन सुंदर का रिप्लेसमेंट:

सुनदर की जगह रियान पराग को टीम में शामिल किया जा सकता है। पराग कंधे की चोट से उबर रहे हैं और उन्हें बेंगलुरु के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में तैयार किया जा रहा है। उन्हें 28 और 30 जनवरी को दो सिमुलेशन मैच खेलने हैं। अगर वे फिटनेस टेस्ट पास कर लेते हैं, तो 2 फरवरी को टीम के साथ जुड़ सकते हैं।

 

चयनकर्ताओं की रणनीति:

हाल ही में न्यूजीलैंड सीरीज में सुंदर की जगह रवि बिश्नोई और तिलक की जगह श्रेयस अय्यर को मौका मिला था। अब 30 जनवरी तक टीम में अंतिम बदलाव किए जा सकते हैं। बीसीसीआई ने कहा कि सुंदर को जल्दी टीम में शामिल करना जोखिम भरा हो सकता है, इसलिए बैकअप विकल्पों पर गंभीर विचार किया जा रहा है।

 

वार्म-अप मैच की अहमियत:

यह मैच टीम मैनेजमेंट के लिए लिटमस टेस्ट जैसा होगा। इससे चोटिल खिलाड़ियों की फिटनेस का आकलन होगा और रियान पराग जैसे खिलाड़ियों को अपनी क्षमता साबित करने का मौका मिलेगा। कोच और कप्तान इस मैच के जरिए पाकिस्तान के खिलाफ बड़े मुकाबले से पहले बेस्ट प्लेइंग इलेवन का अंतिम रूप देने का प्रयास करेंगे।

This slideshow requires JavaScript.

Leave a Reply

This slideshow requires JavaScript.