Tuesday, July 21

अडानी ग्रुप ने पलटी बाजी, शेयरों में 6% तक उछाल; पिछले सत्र में गंवाए थे ₹1.2 लाख करोड़

 

 

नई दिल्ली: अडानी ग्रुप के शेयरों में मंगलवार को जोरदार उछाल आया। ग्रुप की फ्लैगशिप कंपनी अडानी एंटरप्राइजेज, अडानी पोर्ट्स और अडानी ग्रीन के शेयर 6% तक बढ़ गए। इससे पहले शुक्रवार को ग्रुप के शेयरों में भारी गिरावट दर्ज की गई थी, जब मार्केट कैप ₹1.2 लाख करोड़ कम हो गया था।

 

विशेषज्ञों का कहना है कि आज का उछाल उस समय आया जब गौतम अडानी और उनके भतीजे सागर अडानी का प्रतिनिधित्व करने वाले वकीलों ने अदालत में अपनी पहली याचिका दायर की। यह संकेत माना जा रहा है कि वे समन स्वीकार करने और बातचीत करने के इच्छुक हैं, क्योंकि सरकार ने उन्हें पहले दो बार डिलीवर करने से मना कर दिया था।

 

मार्केट में सोमवार के कारोबार में प्रमुख शेयरों का प्रदर्शन:

 

अडानी एंटरप्राइजेज: 5.5% बढ़कर ₹1,965 प्रति शेयर

अडानी पोर्ट्स: 4.5% बढ़कर ₹1,368 प्रति शेयर

अडानी ग्रीन: 6% बढ़कर ₹818 प्रति शेयर

अडानी टोटल गैस: 3.4% बढ़कर ₹535 प्रति शेयर

अंबुजा सीमेंट्स और एसीसी: 2% तक की बढ़ोतरी

 

क्या है मामला?

रॉयटर्स की रिपोर्ट के अनुसार, अमेरिकी प्रतिभूति और विनिमय आयोग (SEC) ने अमेरिकी अदालत से गौतम अडानी और सागर अडानी को सीधे ईमेल द्वारा समन भेजने की अनुमति मांगी थी। अडानी ग्रुप पर भारत में ग्रीन एनर्जी के ठेके हासिल करने के लिए 26.5 करोड़ अमेरिकी डॉलर की रिश्वत देने और इसे अमेरिकी निवेशकों से छिपाने के आरोप हैं। अडानी ग्रुप ने इन आरोपों को निराधार बताया है।

 

विश्लेषकों का कहना है कि कोर्ट में याचिका और बातचीत के संकेतों से निवेशकों का भरोसा बढ़ा, जिससे शेयरों में तेजी आई।

 

This slideshow requires JavaScript.

Leave a Reply

This slideshow requires JavaScript.