Tuesday, July 21

लुनिया विनायक ग्रुप ऑफ कंपनीज करेगी मध्य प्रदेश की 10,000 महिलाओं को उद्यमी, 5 लाख युवाओं को मिलेगा रोजगार

भोपाल: महिला सशक्तिकरण और रोजगार सृजन के क्षेत्र में एक बड़ी पहल करते हुए लुनिया विनायक ग्रुप ऑफ कंपनीज ने मध्य प्रदेश की 10,000 महिलाओं को उद्यमी बनाने और 5 लाख युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने की महत्वाकांक्षी योजना की घोषणा की है।

ग्रुप की चेयरपर्सन विनायक लुनिया जैन ने बताया कि इस योजना के तहत प्रदेश की महिलाओं को गृह उद्योग, हस्तशिल्प, प्राकृतिक चिकित्सा, फूड प्रोसेसिंग, हर्बल उत्पादों और अन्य स्वरोजगार क्षेत्रों में उद्यमिता से जोड़ने के लिए विशेष प्रशिक्षण और कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इन कार्यक्रमों का मुख्य उद्देश्य महिलाओं की आर्थिक स्वतंत्रता बढ़ाना और उन्हें आत्मनिर्भर बनाना है।

विनायक लुनिया जैन ने कहा, “महिलाएं वित्तीय प्रबंधन और संगठनात्मक कौशल में पहले से ही दक्ष हैं। आवश्यकता केवल उनके साहस और आत्मविश्वास को सही दिशा में मार्गदर्शन देने की है। जब महिलाएं उद्यमिता से जुड़ेंगी, तो प्रदेश और देश की अर्थव्यवस्था को भी नई गति मिलेगी।”

उन्होंने बताया कि लुनिया विनायक ग्रुप ऑफ कंपनीज न्यूनतम निवेश में व्यवसाय शुरू करने का अवसर प्रदान करेगा। समूह द्वारा सभी आवश्यक कानूनी रजिस्ट्रेशन, संसाधन, कच्चा माल और तकनीकी सहयोग उपलब्ध कराया जाएगा। उद्यम शुरू करने वाली महिलाएं LLP या कंपनी रजिस्ट्रेशन कराकर LV Group के साथ पार्टनरशिप मॉडल के तहत व्यवसाय स्थापित करेंगी।

ग्रुप के डायरेक्टर विशाल जैन ने बताया कि विनायक लुनिया जैन शीघ्र ही मध्य प्रदेश सरकार से संपर्क कर इस परियोजना को राज्य स्तर पर लॉन्च करेंगे, ताकि अधिक से अधिक महिलाएं और युवा इसका लाभ उठा सकें।

लुनिया विनायक ग्रुप की यह पहल महिला उद्यमिता, स्वरोजगार और आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम मानी जा रही है, जो आने वाले समय में मध्य प्रदेश को उद्यमिता का नया केंद्र बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है।

This slideshow requires JavaScript.

Leave a Reply

This slideshow requires JavaScript.