Tuesday, July 21

जया किशोरी को गले लगाकर स्वागत किया, साड़ी में दिखी रेणुका गोस्वामी की क्लासी सादगी

 

 

कथावाचक जया किशोरी हमेशा अपने सादगीभरे पहनावे और सुंदर लुक के कारण सुर्खियों में रहती हैं। हाल ही में मुंबई में पुंडरीक गोस्वामी महाराज की कथा में पहुंची जया किशोरी का स्वागत एक साड़ी में नजर आई महिला ने किया, जो भी भगवान की भक्ति में लीन रहती हैं। ये महिला कोई और नहीं, बल्कि आचार्य पुंडरीक गोस्वामी महाराज की पत्नी रेणुका गोस्वामी हैं।

 

रेणुका गोस्वामी का लुक:

 

साड़ी का रंग: कॉपर गोल्ड टोन, हल्की शाइन के साथ फेस्टिव और रॉयल वाइब

बॉर्डर: रिच गोल्डन एम्ब्रॉयडरी और सेक्विन, प्रीमियम लुक देती है

फैब्रिक: मैटेलिक शाइन, टिशू या सिल्क ब्लेंड जैसी फील

ब्लाउज: कॉन्ट्रास्ट कलर ब्लैक, साड़ी के साथ रिच और स्टाइलिश

जूलरी: कानों में झुमके, गले में हल्की चेन, हाथों में कंगन

हेयरस्टाइल: बाल नेचुरली कर्ली, पीछे की ओर बांधे हुए

 

रेणुका गोस्वामी ने इस सादगीभरे अंदाज से यह दिखाया कि भारी-भरकम गहनों के बिना भी साड़ी में सिंपल और क्लासी लुक पाया जा सकता है।

 

जया किशोरी का लुक:

 

कलर: ऑफ वाइट, सॉफ्ट और एलिगेंट

फैब्रिक: हल्का शाइनी फ्लोइ सिल्क ब्लेंड

डिजाइन: अनारकली पैटर्न, सिंपल और रॉयल लुक

स्टॉल: पेस्टल पिंक प्रिंटेड, लुक में ग्रेसफुल टच

जूलरी और हेयरस्टाइल: कानों में बाली, हाथ में रिंग, बाल पोनीटेल

 

दोनों ही महिलाओं ने अपने सादगीभरे लुक से यह साबित किया कि भक्ति और स्टाइल एक साथ रह सकते हैं। साथ ही साड़ी और स्टॉल के सही चुनाव से लुक को क्लासी और ट्रेडिशनल बनाया जा सकता है।

 

This slideshow requires JavaScript.

Leave a Reply

This slideshow requires JavaScript.