Tuesday, July 21

दिल्ली में आज और कल बारिश का अलर्ट, कोहरे की मोटी परत छाए रहने का अनुमान

नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली में मौसम विभाग ने अगले दो दिनों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार, 31 जनवरी और 1 फरवरी को सुबह से मध्यम से घना कोहरा रहने की संभावना है। इन दोनों दिनों में आंधी और हल्की बारिश हो सकती है।

31 जनवरी का मौसम पूर्वानुमान
मौसम विभाग ने बताया कि शनिवार को दिल्ली में अधिकतम तापमान 22.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 7.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। हवा में नमी का स्तर 83 से 100 प्रतिशत तक था। 31 जनवरी को सुबह मध्यम से घना कोहरा रहेगा, जबकि शाम के समय तेज हवा, आंधी और हल्की बारिश की संभावना है। हवाओं की गति 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे तक रह सकती है।

1 फरवरी का पूर्वानुमान
रविवार को भी सुबह मध्यम से घना कोहरा रहने का अनुमान है। शाम के समय आंधी और हल्की बारिश हो सकती है। इस दिन अधिकतम तापमान 18 डिग्री और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री तक रहने की संभावना है।

2 से 5 फरवरी तक मौसम
इस दौरान दिन के समय ठंडक बरकरार रहेगी, बारिश नहीं होगी, लेकिन बर्फीली हवाएं चलेंगी। अधिकतम तापमान 18 डिग्री और न्यूनतम तापमान 9 से 10 डिग्री के बीच रह सकता है।

बारिश क्यों होगी?
मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी हिमालयी क्षेत्रों में सक्रिय वेस्टर्न डिस्टरबेंस और पश्चिमी राजस्थान व उत्तरी पंजाब में बनने की संभावना वाले चक्रवाती सिस्टम के कारण दिल्ली, पूर्वोत्तर राजस्थान और दक्षिण-पश्चिम उत्तर प्रदेश में कन्वर्जेंस जोन बन गया है। कन्वर्जेंस जोन वह क्षेत्र है जहां अलग-अलग दिशाओं से आने वाली हवाएं आपस में मिलती हैं और ऊपर उठती हवा बादल बनाती है।

राजधानी में बादलों की स्थिति
अगले 2-3 दिनों तक दिल्ली और आसपास के इलाकों में ऊंचे स्तर के बादलों की मोटी परत छाई रहेगी। शनिवार शाम के बाद बादल और घने और नीचे आ जाएंगे, जिससे आधी रात या तड़के हल्की बारिश शुरू होने की संभावना है।

 

This slideshow requires JavaScript.

Leave a Reply

This slideshow requires JavaScript.