Tuesday, July 21

सीएम रेखा गुप्ता ने बजट 2026 को बताया ‘विकसित भारत’ की नींव, दिल्ली-वाराणसी हाईस्पीड रेल को कहा ऐतिहासिक

नई दिल्ली: केंद्रीय बजट 2026 पेश होने के बाद दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने इसे ‘विकसित भारत 2047’ की दिशा में महत्वपूर्ण कदम करार दिया। सीएम ने वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को बधाई दी और बजट में युवाओं, शिक्षा, स्वास्थ्य और संस्कृति के लिए किए गए ऐलानों की सराहना की।

बजट में युवाओं और संस्कृति को महत्व
रेखा गुप्ता ने कहा कि बजट में हर वर्ग को ध्यान में रखा गया है। शिक्षा और स्वास्थ्य में छूट, खेलो इंडिया मिशन, और कल्चरल हेरिटेज को पर्यटन उद्योग के रूप में विकसित करने के प्रयास बहुत प्रभावशाली हैं। उन्होंने कहा, “इस बजट ने समाज के हर वर्ग को छुआ है और युवाओं के लिए रोजगार पैदा करने पर जोर दिया है।”

राज्यों के लिए 1.4 लाख करोड़ का आवंटन
सीएम ने कहा कि पूंजीगत व्यय के लिए 1.4 लाख करोड़ रुपये का आवंटन राज्यों को आगे बढ़ने में मदद करेगा। यह बजट हर राज्य को अपनी आर्थिक और सामाजिक योजनाओं को मजबूत करने का अवसर देगा।

दिल्लीवाराणसी हाईस्पीड रेल ऐतिहासिक कदम
रेखा गुप्ता ने कहा कि दिल्ली से वाराणसी हाईस्पीड रेल कॉरिडोर का निर्माण विकसित भारत के संकल्प को गति देने वाला ऐतिहासिक कदम है। यह परियोजना केवल एक रेल लिंक नहीं बल्कि गति, प्रगति और जनविश्वास का प्रतीक है। इससे दिल्ली की कनेक्टिविटी बढ़ेगी, पर्यटन को नई ऊर्जा मिलेगी और युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे।

सीएम ने बजट को विकसित भारत का विजन बताया
रेखा गुप्ता ने कहा, “यह बजट प्रधानमंत्री मोदी के ‘विकसित भारत 2047’ के सपनों और विजन को दर्शाता है और उस दिशा में एक और कदम बढ़ाता है। हर सेगमेंट को अलग तरीके से संबोधित करना तारीफ के योग्य है।”

 

This slideshow requires JavaScript.

Leave a Reply

This slideshow requires JavaScript.