Tuesday, July 21

बांदा जेल से छूटा रवि काना, विदेश भागने के प्रयास में, पुलिस ने रेड कॉर्नर नोटिस जारी करने की तैयारी शुरू की

 

 

स्क्रैप माफिया रवि काना बांदा जेल से छूटने के बाद विदेश भागने की फिराक में है। इसको लेकर नोएडा पुलिस ने अब उसके खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस जारी करने की प्रक्रिया तेज कर दी है।

 

नोएडा पुलिस ने रवि काना की गिरफ्तारी के लिए छह टीमों को पश्चिमी यूपी और नेपाल बॉर्डर के आसपास सक्रिय कर दिया है। साथ ही तकनीकी सर्विलांस, मोबाइल लोकेशन, बैंक खातों और उसके करीबियों की गतिविधियों पर भी कड़ी निगरानी रखी जा रही है।

 

रवि काना पर स्क्रैप कारोबार की आड़ में अवैध वसूली, जमीन कब्जाने, धमकी, मारपीट और संगठित अपराध जैसे गंभीर आरोप हैं। जांच के दौरान ऐसे इनपुट मिले हैं जिनसे संकेत मिलता है कि वह विदेश में पनाह लेने की कोशिश कर सकता है।

 

इसलिए पुलिस ने रेड कॉर्नर नोटिस जारी कराने की प्रक्रिया तेज कर दी है। इसके लिए आवश्यक दस्तावेज और केस से जुड़ी पूरी जानकारी इंटरपोल के माध्यम से भेजी जा रही है।

 

रेड कॉर्नर नोटिस जारी होने के बाद रवि काना की तलाश केवल भारत तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि दुनिया के अन्य देशों की पुलिस एजेंसियां भी उसकी गिरफ्तारी में सहयोग करेंगी। उल्लेखनीय है कि पूर्व में भी रवि काना को थाइलैंड से गिरफ्तार किया गया था, तब भी उसके खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस जारी किया गया था।

 

 

This slideshow requires JavaScript.

Leave a Reply

This slideshow requires JavaScript.