Tuesday, July 21

भिंड में साधुओं के साथ मारपीट, पूछे गए धार्मिक सवाल, बैग में उर्दू दस्तावेज मिलने का दावा

 

भिंड, मध्य प्रदेश – भिंड जिले में बाइपास रोड पर भिक्षा मांग रहे दो साधुओं के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, लेकिन अभी तक पुलिस को कोई आधिकारिक शिकायत प्राप्त नहीं हुई है।

 

जानकारी के अनुसार, दोनों साधु भिक्षा मांग रहे थे। इस दौरान कुछ लोगों को संदेह हुआ कि वे हिंदू नहीं हैं। आरोपियों ने साधुओं से महाभारत और रामायण से संबंधित सवाल पूछे। साधु इनका उत्तर नहीं दे पाए।

 

इसके बाद आरोपियों ने भगवान शंकर की पत्नी का नाम भी पूछा, जिसे साधु उत्तर नहीं दे पाए। फिर आरोपियों ने साधुओं के बैग की तलाशी ली और दावा किया कि उसमें उर्दू में लिखे दस्तावेज मिले।

 

स्थानीय लोगों का कहना है कि साधु सवालों का जवाब नहीं दे पाए, जिससे लोगों का गुस्सा बढ़ा और दोनों साधुओं के साथ मारपीट की गई। आरोपियों ने मारपीट का वीडियो भी बनाया।

 

भिंड पुलिस के अधिकारियों ने बताया कि अभी तक किसी शिकायत के आधार पर कार्रवाई शुरू नहीं हुई है। “जो तथ्य सामने आएंगे, उसके अनुसार कार्रवाई की जाएगी,” पुलिस ने कहा।

 

 

This slideshow requires JavaScript.

Leave a Reply

This slideshow requires JavaScript.