Tuesday, July 21

13 लाख से ज्यादा ने भरा फॉर्म, टॉप 5 विषयों में इंग्लिश, केमिस्ट्री, जनरल ऐप्टीट्यूट, फिजिक्स और मैथमैटिक्स

नई दिल्ली: अंडरग्रेजुएट कोर्सेज में प्रवेश के लिए कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (CUET UG) 2026 का फॉर्म भरने का सिलसिला जोरों पर है। अब तक 13 लाख से ज्यादा छात्रों ने आवेदन किया है, जिसमें 11 लाख से अधिक छात्रों ने अपना फॉर्म सबमिट कर दिया है। एनटीए का अनुमान है कि फीस जमा करने के बाद अंतिम संख्या 14 लाख तक पहुंच सकती है।

टॉप 5 विषय जिनमें सबसे ज्यादा आवेदन हुए:

  1. इंग्लिश: 10.26 लाख

  2. केमिस्ट्री: 7.48 लाख

  3. जनरल ऐप्टीट्यूट टेस्ट: 7.40 लाख

  4. फिजिक्स: 7.17 लाख

  5. मैथमैटिक्स: 4.59 लाख

इसके अलावा बायोलॉजी में 4.42 लाख, इकोनॉमिक्स में 2.12 लाख, बिजनेस स्टडीज में 1.93 लाख और अकाउंट्स में 1.78 लाख आवेदन दर्ज हुए हैं। पॉलिटिकल साइंस में 1.35 लाख, हिस्ट्री में 1.06 लाख और कंप्यूटर साइंस में 81,909 छात्रों ने आवेदन किया।

लैंग्वेज में आवेदन:
इंग्लिश के बाद हिंदी के लिए 1.25 लाख, तमिल 5,325, बंगाली 3,102, उर्दू 2,525, तेलुगु 1,800, असमिया 1,617, उड़िया 1,408, पंजाबी 1,243, मलयालम 1,058 और कन्नड़ 788 छात्रों ने आवेदन किया है।

233 यूनिवर्सिटीज में एडमिशन:
CUET स्कोर के आधार पर 233 यूनिवर्सिटीज ने शामिल होने की पुष्टि की है, जिसमें

  • 48 केंद्रीय विश्वविद्यालय,

  • 30 स्टेट यूनिवर्सिटीज,

  • 27 डीम्ड यूनिवर्सिटीज,

  • 113 प्राइवेट यूनिवर्सिटीज और

  • 7 अन्य सरकारी संस्थान शामिल हैं।

महत्वपूर्ण सरकारी संस्थान: इंडियन काउंसिल ऑफ एग्रीकल्चर रिसर्च (ICAR), राजीव गांधी इंस्टिट्यूट ऑफ पेट्रोलियम टेक्नोलॉजी, नेशनल फॉरेंसिक साइंसेज यूनिवर्सिटी, फुटवियर डिजाइन एंड डेवलपमेंट इंस्टिट्यूट, इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ टूरिज्म एंड ट्रेवल मैनेजमेंट, नेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ फूड टेक्नोलॉजी और एंटरप्रेन्योरशिप एंड मैनेजमेंट- कुंडली।

अंतिम तिथि: CUET UG 2026 के लिए फॉर्म भरने की अंतिम तारीख 4 फरवरी 2026 है। फीस जमा करने की आखिरी तारीख 7 फरवरी 2026 है।

विशेषज्ञों के अनुसार, इस बार कॉम्पिटिशन काफी टफ होने वाला है क्योंकि लोकप्रिय विषयों में आवेदन सबसे ज्यादा हैं। छात्र अपनी रणनीति के अनुसार तैयारी करें और समय पर आवेदन और फीस जमा करें।

This slideshow requires JavaScript.

Leave a Reply

This slideshow requires JavaScript.