Tuesday, July 21

नवजोत कौर सिद्धू ने गोमूत्र से जीती कैंसर से जंग, कथावाचक अनिरुद्धाचार्य का दावा

 

 

चंडीगढ़: पूर्व क्रिकेटर नवजोत सिंह सिद्धू की पत्नी डॉ. नवजोत कौर सिद्धू ने कथावाचक अनिरुद्धाचार्य के सामने दावा किया है कि उन्होंने रोजाना गोमूत्र का सेवन और स्नान करके कैंसर जैसी गंभीर बीमारी को मात दी।

 

जानकारी के अनुसार, हाल ही में नवजोत कौर ने कांग्रेस से इस्तीफा देने से पहले गौरी गोपाल आश्रम का दौरा किया। वहां उन्होंने कथावाचक अनिरुद्धाचार्य से मुलाकात की और अपनी कैंसर से जुड़ी कहानी साझा की। इस दौरान उनका वीडियो सोशल मीडिया पर भी साझा किया गया।

 

वीडियो में अनिरुद्धाचार्य कहते हैं कि नवजोत कौर ने फोर्थ स्टेज के कैंसर को हराया। डॉक्टरों ने उस समय उन्हें केवल चार हफ्ते जीवित रहने की चेतावनी दी थी। लेकिन उन्होंने गोमूत्र, आयुर्वेदिक दवाओं और संतुलित आहार की मदद से बीमारी को मात दी।

 

डॉ. नवजोत कौर ने भी वीडियो में स्पष्ट कहा कि वह नियमित रूप से गोमूत्र का सेवन करती हैं और इसका रोजाना स्नान करती हैं। उनका मानना है कि गोमूत्र और आयुर्वेदिक डाइट ने उन्हें कैंसर से बचाया।

 

अनिरुद्धाचार्य ने वीडियो में आगे कहा कि यह मैया हमारी विजेता हैं, जिन्होंने यमराज को भी पीछे छोड़ते हुए जीवन को नई दिशा दी। उन्होंने लोगों से अपील की कि जो लोग इसी तरह की बीमारी से जूझ रहे हैं, वे उनके वीडियो और आहार संबंधी सुझावों को देखें और अनुसरण करें।

 

नवजोत कौर के इस बयान और अनिरुद्धाचार्य के दावे ने सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है।

 

 

This slideshow requires JavaScript.

Leave a Reply

This slideshow requires JavaScript.