Tuesday, July 21

स्वामी प्रसाद मौर्य का अखिलेश यादव और डिंपल यादव पर हमला, कहा- ‘D’ कभी दलित, कभी डिंपल

 

 

राहुल पराशर, लखीमपुर खीरी: उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में अपनी जनता पार्टी प्रमुख स्वामी प्रसाद मौर्य ने समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव के पीडीए (पिछड़ा-दलित-अल्पसंख्यक) पॉलिटिक्स पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने इस क्रम में अखिलेश की पत्नी और मैनपुरी सांसद डिंपल यादव को भी निशाना बनाया।

 

स्वामी प्रसाद मौर्य ने मीडिया से बातचीत में कहा कि अखिलेश यादव पीडीए के डी का अर्थ अपनी सुविधा अनुसार बदलते रहते हैं। कभी इसका मतलब दलित बताते हैं तो कभी डिंपल यादव। वहीं, पीडीए के पी और ए का अर्थ भी समय और मौके के अनुसार बदलता रहता है।

 

उन्होंने कहा, “जो खुद पीडीए का अर्थ नहीं समझता, वह पीडीए की बात क्या करेगा। अखिलेश यादव पीडीए के पी का अर्थ कभी पिछड़ा बताते हैं तो कभी पंडित। डी कभी दलित, कभी डिंपल। ए का अर्थ भी कभी अगड़ा, कभी कुछ और।”

 

विशेषज्ञों का कहना है कि स्वामी प्रसाद मौर्य की यह टिप्पणी यूपी विधानसभा चुनाव 2027 की सियासी हलचल को और तेज कर सकती है। वहीं, मौर्य अपनी अलग राजनीतिक धारा के साथ चुनावी मैदान में उतरने का संकेत भी दे रहे हैं।

 

 

This slideshow requires JavaScript.

Leave a Reply

This slideshow requires JavaScript.