Tuesday, July 21

जौनपुर में धर्म परिवर्तन की सूचना पर पुलिस की कार्रवाई, 40 लोग हिरासत में

 

 

देवेश पांडेय, जौनपुर: उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले के केराकत क्षेत्र में लगातार धर्म परिवर्तन के मामले सामने आने के बाद पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। तरियारी गांव में मिली सूचना के आधार पर केराकत पुलिस ने छापा मारकर 40 लोगों को हिरासत में ले लिया।

 

पुलिस ने बताया कि तहरीर मिलने के बाद यह कार्रवाई की गई है। जांच के दौरान 4 व्यक्तियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। अधिकारियों का कहना है कि धर्म परिवर्तन कराने के मामलों की गहन जांच की जा रही है और नियमों के तहत आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

 

जौनपुर में यह मामला सामाजिक और कानूनी दृष्टि से गंभीर माना जा रहा है। पुलिस अधिकारियों ने स्थानीय लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है।

 

 

This slideshow requires JavaScript.

Leave a Reply

This slideshow requires JavaScript.