
सांगली की राजकुमारी और बॉलीवुड एक्ट्रेस भाग्यश्री जहां देसी लुक में साड़ी-सूट पहनकर फैन्स को इंस्पिरेशन देती हैं, वहीं उनकी बेटी अवंतिका दसानी स्टाइलिश और मॉडर्न लुक अपनाकर युवाओं के लिए फैशन टिप्स पेश कर रही हैं।
बीते दिन इवेंट में 31 साल की अवंतिका ने टॉप और पैंट्स पहनकर अपनी स्टाइलिश प्रेजेंस दिखाई और सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा। जहाँ ज्यादातर सेलिब्रिटी इवेंट्स में वन-पीस ड्रेसेस में नजर आईं, वहीं अवंतिका ने अपने टॉप-पैंट्स कॉम्बिनेशन से हटकर और क्लासी लुक पेश किया।
अवंतिका का टॉप-पैंट्स लुक
अवंतिका ने लेपर्ड प्रिंट वाला टॉप चुना, जिसे ब्लैक हाई-वेस्ट पैंट्स के साथ पेयर किया गया। टॉप और पैंट्स का सही कॉम्बिनेशन उनके लुक को क्लासी और इवनिंग रेडी बना रहा था। टॉप में टाई-अप डिजाइन और लॉन्ग स्लीव्स ने भी लुक में एलिगेंस बढ़ाई। टॉप को पैंट्स में टक-इन कर बॉडी फिट और बॉसी टच भी मिला।
हाई-वेस्ट पैंट्स की खासियत
ब्लैक स्ट्रेट फिट पैंट्स का हाई-वेस्ट डिजाइन अवंतिका के लुक को पॉलिश्ड और स्टाइलिश बनाता है। इसके अलावा यह पैर लंबा दिखाने और वेस्टलाइन को हाइलाइट करने में मदद करता है। ऐसे बॉटम्स के साथ शॉर्ट या मिनी लेंथ के टॉप पहनने से लुक परफेक्ट लगता है।
फुटवियर और एक्सेसरीज़
अवंतिका ने अपने टॉप-पैंट्स लुक को हाई हील्स के साथ कंप्लीट किया, जिससे कॉन्फिडेंट और स्टाइलिश बॉडी पॉश्चर दिखा। रोजाना पहनने के लिए कम हील वाली जूती भी ट्राई की जा सकती है।
बॉसी लुक के लिए ब्लेज़र
अगर आप अपने टॉप-पैंट्स लुक में पॉवर और बॉसी वाइब जोड़ना चाहती हैं, तो ब्लेज़र का इस्तेमाल कर सकती हैं। ब्लेज़र का कलर चुनते समय टॉप और पैंट के रंग और डिजाइन का ध्यान रखना जरूरी है, ताकि लुक परफेक्ट बने।
अवंतिका ने इस इवेंट में अपने स्टाइलिश लुक और आत्मविश्वास से यह साबित कर दिया कि टॉप-पैंट्स भी परफेक्ट स्टाइल स्टेटमेंट बन सकते हैं।
Related


This slideshow requires JavaScript.


