Tuesday, July 21

एक्साइज ड्यूटी बढ़ने के बाद सिगरेट महंगी, 10-सिगरेट पैकेट अब ₹55 तक महंगा

 

 

नई दिल्ली: सिगरेट पीने वालों के लिए महंगाई की खबर है। 1 फरवरी से अतिरिक्त एक्साइज ड्यूटी लागू होने के बाद सिगरेट की कीमतों में बड़ी बढ़ोतरी हुई है। 10 सिगरेट वाले पैकेट अब ब्रांड के हिसाब से 22 से 55 रुपये तक महंगे हो गए हैं।

 

वितरकों के अनुसार, 76 मिमी लंबाई वाली प्रीमियम सिगरेट अब 10 सिगरेट के पैकेट पर 50-55 रुपये तक महंगी हो गई हैं। लोकप्रिय मध्यम श्रेणी की सिगरेट ‘विल्स नेवी कट’, जिसकी कीमत पहले 95 रुपये थी, अब लगभग 120 रुपये प्रति पैकेट हो सकती है।

 

इसी तरह, 84 मिमी लंबाई वाली सिगरेट जैसे ‘गोल्ड फ्लेक लाइट्स’, ‘विल्स क्लासिक’ और ‘विल्स क्लासिक माइल्ड्स’ अब 220-225 रुपये प्रति पैकेट में उपलब्ध हो सकती हैं। पतली सिगरेट ‘क्लासिक कनेक्ट’, जो पहले 20-सिगरेट के पैकेट में 300 रुपये की थी, अब लगभग 350 रुपये में बिक सकती है। वितरक उम्मीद कर रहे हैं कि महीने के अंत तक नई कीमतों वाले पैकेट बाजार में उपलब्ध हो जाएंगे।

 

खैनी और गुटखा भी महंगे हुए:

सिगरेट के साथ ही चबाने वाले तंबाकू, खैनी और गुटखा पर भी अतिरिक्त उत्पाद शुल्क लागू किया गया है। यह जीएसटी की उच्चतम 40% दर के ऊपर लगाया गया है। 1 फरवरी से तंबाकू उत्पादों के लिए अधिकतम खुदरा मूल्य आधारित मूल्यांकन की नई व्यवस्था भी शुरू हो गई है।

 

विशेषज्ञों का कहना है कि इस कदम से स्वास्थ्य के लिए हानिकारक तंबाकू और सिगरेट उत्पादों की खपत कम करने में मदद मिलेगी, जबकि उपभोक्ताओं को अब हर कश के लिए अधिक पैसे खर्च करने होंगे।

 

 

This slideshow requires JavaScript.

Leave a Reply

This slideshow requires JavaScript.