Tuesday, July 21

कानपुर में तेज रफ्तार लोडर ने बाइक सवार दंपती को कुचला, पति-पत्नी की मौत

कानपुर: उत्तर प्रदेश के कानपुर में रविवार को एक दर्दनाक हादसा हुआ, जिसमें तेज रफ्तार लोडर ने बाइक सवार पति-पत्नी को टक्कर मार दी। घटना में पति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि घायल पत्नी इलाज के दौरान दम तोड़ बैठी। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

मंगलाविहार अंडरपास के पास चकेरी थाना क्षेत्र में यह हादसा उस समय हुआ, जब चंद्रपाल सिंह यादव (43) और उनकी पत्नी अनीता देवी (40) बाइक से जेठ के घर जा रहे थे। पीछे से आ रहे लोडर ने दोनों को जोरदार टक्कर मार दी। स्थानीय लोगों की मदद से घायल महिला को कांशीराम अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन इलाज के दौरान उनकी भी मौत हो गई।

चंद्रपाल यादव चकेरी सनिवगां के निवासी थे और रूमा स्थित फैक्टरी में कार्यरत थे। उनके बेटे आशीष ने बताया कि रविवार को माता-पिता दामोदर में अपने जेठ के घर जा रहे थे, तभी यह हादसा हुआ।

चकेरी इंस्पेक्टर अजय प्रकाश मिश्रा ने बताया कि हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन आरोपी चालक लोडर छोड़कर फरार हो गया। परिजनों की तहरीर मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

This slideshow requires JavaScript.

Leave a Reply

This slideshow requires JavaScript.