Tuesday, July 21

न्यू यमुना ब्रिज से मुंबई तक ट्रेन की रफ्तार में इजाफा, दिल्ली रेलवे को बजट से मिली बड़ी राहत

नई दिल्ली: केंद्रीय बजट 2026-27 में दिल्ली रेलवे को 2,711 करोड़ रुपये का आवंटन मिलने के बाद राजधानी की रेल परियोजनाओं में तेजी आने की उम्मीद है। इसके चलते यात्रियों को बेहतर सेवाओं और सुविधा का लाभ मिलेगा।

रेलवे अधिकारियों के अनुसार, न्यू यमुना ब्रिज का निर्माण लगभग पूरा हो चुका है और इसे जल्द ही यात्रियों के लिए खोला जाएगा। इससे दिल्ली के पूर्वी और मध्य हिस्सों के बीच रेल यातायात और सुगम होगा।

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन का रीडिवेलपमेंट:
नई दिल्ली रेलवे स्टेशन का रीडिवेलपमेंट बिना ट्रेनों के संचालन को प्रभावित किए किया जाएगा। इसके अलावा, बिजवासन रेलवे स्टेशन को भी जल्द चालू किया जाएगा।

रेल नेटवर्क और सुरक्षा में सुधार:
2014 के बाद दिल्ली में करीब 24 किलोमीटर नई रेलवे लाइन का निर्माण किया गया है और राजधानी का रेलवे नेटवर्क पूरी तरह इलेक्ट्रिफिकेशन हो चुका है। यातायात सुविधा के लिए 14 फ्लाईओवर और अंडरपास बनाए गए हैं।

रेल सुरक्षा को बढ़ाने के लिए दिल्ली में कवच सुरक्षा सिस्टम का काम भी तेजी से चल रहा है। वर्तमान में 29 किलोमीटर रूट पर काम या टेंडर प्रक्रिया जारी है और 104 किलोमीटर रूट के लिए मंजूरी दी जा चुकी है। तिलक ब्रिज से तुगलकाबाद तक कवच सिस्टम की स्थापना से दिल्ली-मुंबई रेल मार्ग पर रफ्तार में वृद्धि होगी।

इतिहास में रिकॉर्ड बढ़ोतरी:
2009-14 के दौरान दिल्ली रेलवे का औसत वार्षिक बजट 96 करोड़ रुपये था, जबकि 2026-27 में यह बढ़कर 2,711 करोड़ रुपये हो गया है। यानी बजट में करीब 28 गुना की ऐतिहासिक बढ़ोतरी दर्ज हुई है।

इस बढ़े हुए बजट और नई परियोजनाओं के चलते राजधानी के रेल यात्री जल्द ही तेज, सुरक्षित और सुविधाजनक यात्रा का अनुभव कर सकेंगे।

This slideshow requires JavaScript.

Leave a Reply

This slideshow requires JavaScript.