Tuesday, July 21

दिल्ली में स्कूलों के आसपास सेफ स्कूल जोन की शुरुआत, बच्चों की सुरक्षा होगी सुनिश्चित

नई दिल्ली: राजधानी के व्यस्त इलाकों में स्थित स्कूलों के आसपास बच्चों की सुरक्षा बढ़ाने के लिए सेफ स्कूल जोन विकसित करने की पहल की गई है। नजफगढ़ जिले के गवर्नमेंट बॉयज सीनियर सेकेंडरी स्कूल नंबर-2 के आसपास 500 मीटर के दायरे में यह योजना लागू की जाएगी।

क्या होगा खास:

  • स्कूल क्लस्टर के आसपास दोनों तरफ 500 मीटर स्ट्रेच में रोड रीडिजाइन।

  • फुटपाथ की चौड़ाई सामान्य की तुलना में 300 मीटर तक बढ़ाई जाएगी।

  • उचित स्थानों पर स्पीड ब्रेकर, जेब्रा क्रॉसिंग और रोड साइनेज स्थापित।

  • स्कूल खुलने और बंद होने के समय ट्रैफिक पुलिस की मौजूदगी सुनिश्चित।

  • गाड़ियों की स्पीड लिमिट तय नियमों के अनुसार लागू।

योजना की आवश्यकता:
दिल्ली में कई बड़े स्कूल व्यस्त सड़कों के पास स्थित हैं। सुबह स्कूल आने और दोपहर छुट्टी के समय बड़ी संख्या में बच्चे सड़क पार करते हैं। जेब्रा क्रॉसिंग, स्पीड ब्रेकर, पेडस्ट्रियल लाइट्स और पर्याप्त साइनेज की कमी के कारण बच्चों की सुरक्षा पर हमेशा खतरा रहता है।

PWD अफसरों के अनुसार, नजफगढ़ में प्रस्तावित सेफ स्कूल जोन में करीब 10-12 स्कूल और 8,000-10,000 बच्चे शामिल होंगे। इस पहल से स्कूली बच्चों के लिए सुरक्षित सड़क पार करना और रोजमर्रा की आवाजाही आसान होगी।

This slideshow requires JavaScript.

Leave a Reply

This slideshow requires JavaScript.