Tuesday, July 21

‘भारतीय’ कहकर ट्रोल किया तो मिला करारा जवाब, UAE ने सऊदी अरब के नस्लवादी पोस्ट्स पर पलटवार किया

दुबई: सऊदी अरब और संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के बीच बढ़ती तनावपूर्ण स्थिति अब सोशल मीडिया पर भी दिखने लगी है। इसमें खास रूप से भारत को निशाना बनाया गया। सऊदी अरब के कुछ यूजर्स ने ऑनलाइन टिप्पणियों में यूएई के लोगों को अपमानित करने के लिए ‘भारतीय’ शब्द का प्रयोग किया और अबु धाबी में बने हिंदू मंदिर का भी मजाक उड़ाया।

यूएई के नागरिकों ने इस पर करारा जवाब दिया है। यूएई के एक्सपर्ट अमजद तहा ने सऊदी ट्रोल के पोस्ट का स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए लिखा, “भारतीय कहलाना अपमान नहीं है। भारत मानव इतिहास की महान सभ्यता है। भारत ने दुनिया को दर्शन और आध्यात्मिक गहराई दी है। हम भारत के साथ आगे बढ़े हैं और उसका सम्मान करते हैं। सऊदी ट्रोल का यह नस्लवाद असल में शर्मनाक है।”

यूएई की राउदा अल्तेनाइजी ने भी अबु धाबी के मस्जिद और हिंदू मंदिर का हवाला देते हुए लिखा कि भारतीयों के साथ यूएई का रिश्ता अपमानजनक कमेंट से ज्यादा गहरा है। उन्होंने कहा, “सम्मान और अपनापन दशकों के भरोसे और इंसानी रिश्ते पर आधारित है। ऑनलाइन अपमान हमारी ऐतिहासिक दोस्ती को नहीं तोड़ सकता।”

विशेषज्ञों का कहना है कि सऊदी अरब के नस्लवादी सोशल मीडिया व्यवहार से दो देशों के बीच तनाव बढ़ सकता है। सऊदी ट्रोल्स अक्सर अमीराती और मिस्रियों के खिलाफ भी ‘भारतीय’ या ‘बांग्लादेशी’ जैसे शब्दों का अपमानजनक रूप से इस्तेमाल करते हैं। इस तरह की टिप्पणियां दोनों देशों के बीच संवेदनशीलता बढ़ाने का काम करती हैं।

हालांकि यह विवाद फिलहाल केवल सोशल मीडिया तक ही सीमित है और किसी आधिकारिक बयान या कार्रवाई की जानकारी नहीं मिली है।

This slideshow requires JavaScript.

Leave a Reply

This slideshow requires JavaScript.