Tuesday, July 21

इंटीरियर वर्क के नाम पर 2 करोड़ की ठगी, नोएडा पुलिस ने गिरोह का किया भंडाफोड़, शातिर गिरफ्तार

नोएडा: नोएडा पुलिस ने घरों में इंटीरियर वर्क कराने के नाम पर करोड़ों रुपये की ठगी करने वाले एक शातिर आरोपी को गिरफ्तार कर किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान बिहार निवासी गुड्डू आलम (35 वर्ष) के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि आरोपी ने करीब 20 लोगों से कुल 2 करोड़ रुपये वसूले थे। वहीं इस मामले में चार अन्य आरोपी अभी भी फरार हैं, जिनकी जल्द गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम सक्रिय है।

पुलिस के अनुसार, गुड्डू आलम ग्रेटर नोएडा के चिपियाना खुर्द, तिगरी में रह रहा था। आरोपी बीटेक पास है और उसने i HOME MASTER PRIVATE LIMITED नामक कंपनी सेक्टर-63, जी-172 में खोली थी। गिरफ्तारी के दौरान आरोपी के कब्जे से 6 मॉनीटर, 6 CPU, 6 कीबोर्ड और 1 मोबाइल फोन बरामद हुआ।

एडीसीपी सेंट्रल नोएडा संतोष कुमार ने बताया कि गुड्डू आलम ने ग्राहकों को झूठे आश्वासन देकर इंटीरियर वर्क के नाम पर एडवांस में पैसे लिए, लेकिन कार्य शुरू नहीं किया। जब ग्राहक पैसे वापस मांगते थे, तो उन्हें धमकाया और गाली-गलौज किया जाता था। एक मामले में आरोपी ने ग्रेटर नोएडा स्थित फ्लैट के लिए 10 लाख रुपये लिए, लेकिन काम पूरा नहीं किया।

पूछताछ में गुड्डू आलम ने स्वीकार किया कि वह 2021 से कंपनी का डायरेक्टर है। वह घरों और फ्लैटों में इंटीरियर डिज़ाइन का काम करता है और एडवांस में 50-60 प्रतिशत राशि वसूल कर लेता है। बाद में लेबर लगाकर तोड़फोड़ कराता है और अन्य ग्राहकों से भी पैसे लेकर कार्य में व्यवधान डालता है। इसके अलावा, वह ग्राहकों का विश्वास जीतने के लिए कुछ कार्य पूरे कर उनके सोशल मीडिया प्रचार का उपयोग करता था।

पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और अन्य फरार आरोपियों की तलाश जारी है।

This slideshow requires JavaScript.

Leave a Reply

This slideshow requires JavaScript.