Tuesday, July 21

बिहार की राजनीति में आज बड़ा दिन, नीतीश देंगे इस्तीफा; NDA में कई अहम फैसले होने की तैयारी

पटना, 19 नवंबर। बिहार में नई सरकार के गठन की उलटी गिनती शुरू हो चुकी है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 20 नवंबर को दसवीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। उससे एक दिन पहले आज राज्य की राजनीति में कई अहम घटनाक्रम देखने को मिलेंगे। शपथ ग्रहण से पूर्व का यह दिन राजनीतिक रूप से बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

राजभवन जाएंगे नीतीश, सौंपेंगे इस्तीफा

सूत्रों के अनुसार, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज राजभवन पहुंचकर अपना इस्तीफा राज्यपाल को सौंपेंगे। इसके बाद कल शपथ लेने वाले मंत्रियों की सूची भी राजभवन को सौंप दी जाएगी।

JDU–BJP की अलग-अलग बैठकें आज

नए मंत्रिमंडल की रूपरेखा और आगामी रणनीति को लेकर आज NDA के घटक दलों की महत्वपूर्ण बैठकें होंगी—

  • जदयू विधायक दल की बैठक सुबह 11 बजे मंत्री श्रवण कुमार के आवास पर होगी।
  • भाजपा की बैठक पटना के पार्टी मुख्यालय में आयोजित की जाएगी।

दोपहर बाद विधानसभा के सेंट्रल हॉल में NDA विधायक दल की संयुक्त बैठक होगी, जिसमें नीतीश कुमार को औपचारिक रूप से नेता चुना जाएगा। इसके बाद वह राजभवन जाकर सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे।

ऐतिहासिक शपथ ग्रहण समारोह

20 नवंबर को पटना के गांधी मैदान में भव्य शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया जा रहा है। इस समारोह में शामिल होंगे—

  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
  • केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह
  • भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा
  • कई केंद्रीय मंत्री, अन्य राज्यों के मुख्यमंत्री और वरिष्ठ NDA नेता

एनडीए को उम्मीद है कि करीब तीन लाख लोग इस ऐतिहासिक क्षण के साक्षी बनेंगे।

नीतीश ने लिया तैयारियों का जायजा

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मंगलवार को गांधी मैदान का दौरा कर तैयारियों का निरीक्षण किया। इस दौरान सम्राट चौधरी, नितिन नवीन, मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत, डीजीपी विनय कुमार, जिलाधिकारी त्यागराजन एसएम और अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

शासन-प्रशासन की टीमें समारोह को भव्य और सुरक्षित बनाने में जुटी हुई हैं।

This slideshow requires JavaScript.

Leave a Reply

This slideshow requires JavaScript.