Tuesday, July 21

लोकसभा में पेपर फेंकने पर 8 विपक्षी सांसद सस्पेंड, कांग्रेस ने किया विरोध प्रदर्शन

नई दिल्ली: संसद के बजट सत्र में मंगलवार को लोकसभा में हंगामा चरम पर पहुंच गया। इस दौरान कांग्रेस और माकपा के 8 सांसदों को निलंबित कर दिया गया। आरोप था कि उन्होंने सदन में स्पीकर की सीट की ओर कागज फाड़कर उछाले, जिससे सदन की गरिमा ठेस पहुँची।

संसदीय कार्यवाही दोपहर 3 बजे फिर शुरू हुई। इसी दौरान विपक्षी सांसदों ने आसन की तरफ कागज फेंकते हुए राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव और चीन से संबंधित राष्ट्रीय सुरक्षा के मुद्दे पर नाराजगी जताई। इसके बाद लोकसभा की कार्यवाही दिनभर के लिए स्थगित कर दी गई।

निलंबित सांसदों की सूची:

  • गुरदीप सिंह औजला – कांग्रेस

  • मणिकम टैगोर – कांग्रेस

  • अमरिंदर सिंह राजा वडिंग – कांग्रेस

  • किरण कुमार रेड्डी – कांग्रेस

  • हिबी ईडन – कांग्रेस

  • डीन कुरियाकोस – कांग्रेस

  • प्रशांत पडोले – कांग्रेस

  • एस वेंकटेशन – माकपा

कार्रवाई का आधार:
संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजीजू ने सदन में प्रस्ताव रखा कि सांसदों ने अवमानना और आसन की गरिमा को ठेस पहुँचाने के लिए कागज उछाला। सदन ने इस प्रस्ताव को ध्वनिमत से मंजूरी दे दी। सभी सांसदों को नियम 374(2) के तहत वर्तमान सत्र की शेष अवधि के लिए निलंबित कर दिया गया।

विपक्ष का प्रदर्शन:
सस्पेंशन के बाद कांग्रेस और माकपा के सांसदों ने विरोध जताया। राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा के नेतृत्व में सांसदों ने लोकसभा के मकर द्वार पर भारत-अमेरिका ट्रेड डील और सांसदों के निलंबन के खिलाफ प्रदर्शन किया। प्रियंका गांधी ने कहा कि लोकतंत्र में सभी को बोलने की अनुमति होनी चाहिए और उनकी बात सुनी जानी चाहिए।

This slideshow requires JavaScript.

Leave a Reply

This slideshow requires JavaScript.