Tuesday, July 21

एनडीए संसदीय दल की बैठक में कई अहम मुद्दों पर चर्चा, पीएम मोदी ने खुद ट्वीट कर दी जानकारी

नई दिल्ली: नेशनल डेमोक्रेटिक अलायंस (एनडीए) ने मंगलवार को केंद्रीय बजट 2026 और विकसित भारत 2047 के लिए सरकार के विजन पर चर्चा करने के लिए संसदीय दल की बैठक बुलाई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खुद इस बैठक की जानकारी एक्स (X) पर फोटो सहित पोस्ट करके दी और लिखा, “NDA पार्लियामेंट्री पार्टी की मीटिंग में हिस्सा लिया, जहाँ हमने कई मुद्दों पर चर्चा की। यहाँ कुछ झलकियां हैं…”

बैठक नई दिल्ली के पार्लियामेंट लाइब्रेरी बिल्डिंग में आयोजित की गई। बैठक में पीएम मोदी के अलावा गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा, भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन और एनडीए के अन्य सभी मंत्री और सांसद मौजूद रहे।

बैठक के दौरान प्रधानमंत्री मोदी को हाल ही में हुई भारत-अमेरिका ट्रेड डील के लिए बधाई दी गई। भारत और अमेरिका के बीच यह डील पीएम मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के फोन संवाद के बाद हुई है और यह पिछले दस दिनों में भारत की दूसरी ट्रेड डील है।

बैठक में बजट 2026 की मुख्य विशेषताओं और लाभों पर चर्चा की गई। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने प्रेजेंटेशन के जरिए बताया कि यह बजट 2047 तक विकसित भारत बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम है। इसके साथ ही बैठक में जनता तक बजट की जानकारी पहुंचाने के लिए गाइडलाइंस और रोडमैप भी पेश किए जाने की योजना बनाई गई।

बैठक में नए चुने गए भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन का भी गर्मजोशी से स्वागत किया गया। प्रधानमंत्री मोदी ने बैठक को संबोधित करते हुए सभी सांसदों और मंत्रियों को दिशा-निर्देश दिए और ट्रेड समझौतों, बजट योजनाओं और विकसित भारत 2047 की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की।

This slideshow requires JavaScript.

Leave a Reply

This slideshow requires JavaScript.