Tuesday, July 21

एयर इंडिया B787 में फ्यूल कंट्रोल स्विच की गड़बड़ी, DGCA ने शुरू की जांच

नई दिल्ली: डायरेक्टर जनरल ऑफ सिविल एविएशन (DGCA) ने मंगलवार को एयर इंडिया के बोइंग 787 ड्रीमलाइनर (VT-ANX) का निरीक्षण शुरू कर दिया, जिसमें लंदन के हीथ्रो एयरपोर्ट पर फ्यूल कंट्रोल स्विच (Fuel Control Switch) के असमान्य बर्ताव की शिकायत सामने आई थी। इस घटना के बाद एयर इंडिया ने अपने सभी ड्रीमलाइनर विमानों के गहन निरीक्षण का आदेश दे दिया है।

घटना के अनुसार, 1 फरवरी को हीथ्रो एयरपोर्ट पर इस विमान के कमांडर ने लॉग बुक में दर्ज किया कि हल्के से दबाने पर बायां फ्यूल कंट्रोल स्विच ‘रन’ से ‘ऑफ’ अवस्था में चला गया और अपनी जगह लॉक नहीं हुआ। इसके बाद विमान को सोमवार को बेंगलुरु लाकर आगे की उड़ान से रोका गया।

फ्यूल कंट्रोल स्विच की उम्र:
विमान में लगे फ्यूल कंट्रोल स्विच का उपयोग लगभग 3,500 घंटे हुआ है। अधिकारियों के अनुसार, इस स्विच का कुल जीवन 20,000 घंटे होता है, यानी यह अभी भी पूरी तरह से नया माना जाता है और पुराना नहीं हुआ था।

जांच और रिपेयर का प्लान:
अधिकारियों ने बताया कि प्रभावित स्विच को निर्माता कंपनी (OEM) में विस्तृत विश्लेषण के लिए भेजा जाएगा और उसकी जगह एक वैकल्पिक स्विच लगाकर विमान उड़ान के लिए तैयार किया जाएगा। बोइंग भी एयर इंडिया के संपर्क में है और इस मुद्दे की समीक्षा में पूरी सहयोगी भूमिका निभा रही है।

सावधानी के तौर पर निरीक्षण:
एयर इंडिया ने सभी ड्रीमलाइनर 787 विमानों के पायलटों को स्विच की स्थिति की सही तरीके से जांच करने का निर्देश दिया है ताकि भविष्य में किसी भी तकनीकी समस्या से बचा जा सके।

This slideshow requires JavaScript.

Leave a Reply

This slideshow requires JavaScript.