Tuesday, July 21

लोकसभा में हंगामा: ‘यार’ कहने पर सांसद को फटकार, विपक्ष ने उठाया लद्दाख मुद्दा

नई दिल्ली: संसद के बजट सत्र में मंगलवार को लोकसभा की कार्यवाही हंगामेदार रही। विपक्षी सांसद लद्दाख सीमा विवाद पर चर्चा करना चाहते थे, जबकि चेयर की ओर से बार-बार ‘प्रामाणिक स्रोत’ पेश करने की अपील की गई।

इस बीच, कांग्रेस नेता राहुल गांधी और अन्य विपक्षी सदस्य भारत-चीन संबंधों को लेकर केंद्र सरकार पर तीखे आरोप लगाते रहे। विरोध प्रदर्शन के दौरान कुछ सांसद पोडियम के पास जाकर चेयर के करीब गए और कागज भी फेंके।

लोकसभा की कार्यवाही की अध्यक्षता कर रहे कृष्ण प्रसाद तेन्नटी ने सांसदों की भाषा पर आपत्ति जताते हुए कहा कि कोई भी सांसद चेयर को ‘यार’ कहकर संबोधित नहीं कर सकता। उन्होंने कहा, “यह संसद है, यह लोकसभा है। आप चेयर को ऐसे संबोधित नहीं कर सकते।”

चेयर ने नेता प्रतिपक्ष से राष्ट्रपति के अभिभाषण पर बोलने का अनुरोध भी किया, लेकिन विपक्षी सांसदों ने बोलने से इनकार कर दिया। इसके बाद टीडीपी सांसद जीएम हरीश बालायोगी राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर बोलने के लिए उठे।

सदन में लगातार नारेबाजी और हंगामे के कारण कार्यवाही दोपहर 3 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई।

This slideshow requires JavaScript.

Leave a Reply

This slideshow requires JavaScript.