Tuesday, July 21

पटना विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव का ऐलान: PUSU भंग, 28 फरवरी को होगी वोटिंग

पटना: पटना विश्वविद्यालय में छात्र राजनीति की सरगर्मी एक बार फिर तेज हो गई है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने सत्र 2025-26 के लिए छात्र संघ चुनाव की तारीखों का औपचारिक ऐलान कर दिया है। इस घोषणा के साथ ही सत्र 2024-25 का निर्वाचित छात्र संघ (PUSU) तत्काल प्रभाव से भंग कर दिया गया है।

विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से जारी अधिसूचना में बताया गया कि यह निर्णय पटना विश्वविद्यालय अधिनियम 1976 की धारा 44(2) और संबंधित परिनियमों के तहत लिया गया है। इसे राज्यपाल सचिवालय से भी मंजूरी मिल चुकी है।

चुनाव शेड्यूल
छात्र कल्याण संकाय अध्यक्ष वाई. के. वर्मा की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार चुनाव प्रक्रिया फरवरी के पहले सप्ताह से शुरू होगी। मुख्य निर्वाचन अधिकारी शंकर कुमार ने बताया कि 6 फरवरी को ड्राफ्ट इलेक्टोरल रोल (प्रारंभिक मतदाता सूची) पटना विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर अपलोड की जाएगी। इसके बाद 10 फरवरी को अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित होगी। मुख्य पदों और काउंसिल सदस्यों के लिए मतदान 28 फरवरी को संपन्न होगा और इसी दिन परिणाम भी घोषित किए जाएंगे।

नजरें पांच प्रमुख पदों पर
इस छात्र संघ चुनाव में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, महासचिव, संयुक्त सचिव और कोषाध्यक्ष पदों पर सभी की निगाहें टिकी हैं। इसके साथ ही काउंसिल सदस्यों के लिए भी मतदान होगा। विश्वविद्यालय प्रशासन ने स्पष्ट किया कि यह चुनाव पूरी तरह से ‘लिंगदोह कमेटी’ की सिफारिशों और विश्वविद्यालय के नियमों के अनुसार संपन्न कराए जाएंगे।

पिछला PUSU चुनाव 29 मार्च, 2025 को आयोजित हुआ था। अब नए चुनाव के साथ ही छात्र राजनीति में नया उत्साह देखने को मिलेगा।

This slideshow requires JavaScript.

Leave a Reply

This slideshow requires JavaScript.